
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 10, 2021 8:18 PM IST
Avocado Oil Beauty Benefits: एवोकाडो या मक्खनफल हेल्दीफैट्स का भंडार माना जाता है। इसीलिए, इसे वेट लॉस, हेल्दी हार्ट और अच्छी स्किन के लिए भी खाने की सलाह दी जाती है। एवोकाडो को सुपरफूड (Superfood) का दर्जा मिला है। एवोकाडो हेल्दी स्किन के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू नुस्खों में महिलाओं की एक खास पसंद है। यह स्किन के साथ-साथ बालों की भी कई समस्याओं से राहत (Avocado Health Benefits) दिलाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एवोकाडो फल की तरह एवोकाडो ऑयल भी स्किन और बालों को हेल्दी बनाता है। आइए जानते हैं एवोकाडो ऑयल कौन-सी ब्यूटी प्रॉब्लम्स में आता है काम। (Avocado Oil Beauty Benefits)
सर्दियों में बालों की ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है। बालों को रूखापन बढ़ने के कारण बाल कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में एवोकाडो ऑयल लगा सकते हैं। सिर की त्वचा (स्कैल्प) और बालों की जड़ों में एवोकाडो ऑयल से मसाज करें। इससे, आपके बालों को पोषण मिलता है और बाल नर्म और मुलायम बनते हैं।
सिर की त्वचा का हेल्दी होने से बालों में डैंड्रफ, एक्ज़िमा और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। एवोकाडो ऑयल इस तरह की त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करता है। यह त्वचा की अंदरूनी परतों का भी नरिशमेंट करता है जिससे, स्किन की कंडीशनिंग होती है। जिससे, स्कैल्प हेल्दी बनता है और आपको कम हेयर प्रॉब्लम्स होती हैं।
सूरज की धूप बालों और स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे बालों और त्वचा की रंगत बिगड़ सकती है, रूखापन बढ़ सकता है। विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो का ऑयल आपकी डल स्किन और रूखे-मुरझाए बालों को हेल्दी बनाता है। यह सूरज की अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों से होने वाले नुकसान से स्किन और बालों को सुरक्षित रखता है। इसीलिए, आप स्वीमिंग करने से पहले अपनी त्वचा की मालिश एवोकाडो ऑयल से कर सकते हैं। साथ ही सनबर्न से झुलसी त्वचा को भी राहत दिलान के लिए इस नैचुरल ऑयल से मसाज कर सकते हैं।