hamburger icon
A
Read in English

दिखना चाहती हैं हमेशा यंग तो खाएं और चेहरे पर लगाएं एवोकाडो, डार्क स्पॉट्स भी होंगे कम

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एवोकाडो खाने से आपकी स्किन की सुंदरता (Foods for healthy skin) भी बढ़ती है। जी हां, एवोकाडो आपको चेहरे की रौनक बढ़ाता है। (Avocado Beauty Benefits) यह स्किन को हेल्दी बनाने के साथ उसका टेक्स्चर सुधारता है और कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर भी रखता है। आइए जानते हैं क्यों हेल्दी स्किन के लिए एवोकाडो खाना है ज़रूरी-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 2, 2020 10:23 PM IST

Avocado Beauty Benefits: एवोकाडो एक ऐसा फल है जो अपने सेहतमंद फायदों के लिए जाना जाता है। मक्खनफल के नाम से मशहूर इस फल को अब इंडियन किचन्स में कई तरीकों से जगह मिल रही है। इसे एक अच्छा वीनिंग फूड (Best Weaning Foods) माना जाता है। साथ ही विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे हेल्दी फैट्स का भी स्रोत है एवोकाडो। इन पोषक तत्वों की मदद से एवोकाडो आपके पूरे शरीर का पोषण करता है। बच्चों का पसंदीदा यह फल ना केवल हेल्दी हार्ट और आंखों की रौशनी बढ़ाता है। बल्कि इसे वेट लॉस डायट में भी शामिल किया जाता है। (Avocado health Benefits)

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एवोकाडो खाने से आपकी स्किन की सुंदरता (Foods for healthy skin) भी बढ़ती है। जी हां, एवोकाडो आपको चेहरे की रौनक बढ़ाता है। (Avocado Beauty Benefits) यह स्किन को हेल्दी बनाने के साथ उसका टेक्स्चर सुधारता है और कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर भी रखता है। आइए जानते हैं क्यों हेल्दी स्किन के लिए एवोकाडो खाना है ज़रूरी-

एवोकाडो खाने से स्किन को क्या फायदे होते हैं?

त्वचा को बनाता है नर्म और हेल्दी

मोनो सैचुरेटेड फैट्स का अच्छा स्रोत होने के कारण एवोकाडो आपकी स्किन को मॉश्चराइज करता है। यह घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इस तरह आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी नज़र आती है।

सन प्रोटेक्शन

एवोकाडो विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो एक अच्छे एंटीऑक्सिडेंट के तौर पर भी काम करता है और आपकी स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाता है। यह आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल से होनेवाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा यह त्वचा को अल्ट्रा वायलेट(यूवी) किरणों से प्रोटेक्ट कर त्वचा की रंगत बदलने नहीं देता।

डार्क स्पॉट्स होते हैं कम

विटामिन ई,फैटी एसिड्स और ऑयलिक एसिड से भरपूर एवोकाडो त्वचा के दाग-धब्बे कम करता है। यह त्वचा को तरोताज़ा बनाने के साथ स्किन पिगमेंटेशन रोकता है।

एंटी-एजिंग

हमेशा जवां स्किन की पाने की चाहत रखने वाले लोगों को एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्सिडेंट्स की मौज़ूदगी से एवोकाडो स्किन सेल्स को डैमेज नहीं होने देता। साथ ही इसमें सोडियम, पौटैशियम, विटामिन सी विटामिन, फोलेट राइबोफ्लेविन  और फाइटोस्टरोल्स जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। जो कोलेजन का मेटाबॉलिज़म बढ़ाता है।