
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2023 11:50 AM IST
Ashwagandha And Jasmine Oil For Hair : अश्वगंधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपके शरीर की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही अश्वगंधा स्किन और बालों के लिए भी प्रभावी माना जाता है। खासतौर पर अगर आप अश्वगंधा और चमेली तेल का एक साथ इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बालों की तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं। इन जड़ी-बूटियों में कई गुण जैसे- फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक यौगिक, टैनिन्स, ग्लाइकोसाइड और सैपोनिंस जैसे पाए जाते हैं, जो आपके बालों को चमकदार और मुलायम बना सकते हैं। अगर आप डैंड्रफ, सफेद बाल और झड़ते बालों से परेशान हैं तो अपने बालों में अश्वगंधा और चमेली के तेल का प्रयोग करें। इससे आपका काफी लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं बालों में अश्वगंधा और चमेली का तेल लगाने से क्या फायदे हो सकते हैं?
अश्वंगधा और चमेली का तेल बालों की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बालों के लिए अश्वगंधा और चमेली के क्या फायदे हैं?
अश्वगंधा और चमेली का तेल बालों पर लगाने से आप सफेद बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, इस तेल के प्रयोग से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपकी जड़ों को पोषण प्रदान कर सकता है। इससे आप सफेद बालों की समस्याओं को कुछ ही दिनों में दूर कर सकते हैं।
बालों को अगर आप सॉफ्ट बनाए रखना चाहती हैं, तो अश्वगंधा और चमेली के तेल का प्रयोग करें। अश्वगंधा और चमेली का तेल बालों को सॉफ्ट बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, अश्वगंधा और चमेली के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आपके बालों को गहराई से मॉइश्चराइजिंग प्राप्त होता है। इससे आपके बालों की ड्राईनेस कम होती है। बालों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए चमेली के तेलों को हल्का सा गर्म करें। अब इसमें थोड़ा सा अश्वगंधा पाउडर मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल काफी सॉफ्ट होंगे।
झड़ते और बेजान बालों की परेशानी को कम करने के लिए अश्वगंधा और चमेली के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। अदरअसल, चमेली का तेल और अश्वगंधा प्रोटीन और विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपके बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान कर सकता है। साथ ही इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आप अपने बालों को झड़ना कम कर सकते हैं।
अश्वगंधा और चमेली का तेल बालों पर लगाने से आप डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, इन दोनों की जड़ी-बूटियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जिससे आपके स्कैल्प को डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप डैंड्रफ की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 चम्मच चमेली का तेल लें। इसमें 1 चुटकी अश्वगंधा पाउडर और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट तक मसाज करें। इससे डैंड्रफ की परेशानी गायब हो सकती है।
बालों में अश्वगंधा और चमेली का तेल इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में तेल लें। इसमें 1 चम्मच करीब अश्वगंधा पाउडर डालें। इसके बाद इसे हल्का सा गर्म करके एक बोतल में स्टोर करके रख लें। अब जब भी आप बाल धोने जाएं, तो करीब 20 मिनट पहले अपने बालों पर इस तेल को लगाएं। इससे आपकी जड़ों को मजबूती मिलेगी। साथ ही सफेद बालों की परेशानी कम होगी।
बालों की कई परेशानियों को दूर करने में अश्वगंधा और चमेली का तेल प्रभावी हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको अश्वगंधा से किसी तरह की एलर्जी की परेशानी है तो इस स्थिति में इसका प्रयोग अपने बालों पर न करें।