... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 9, 2019 1:34 PM IST
बालों की मजबूती और सुंदरता के लिए तेल और शैम्पू का रोल बहुत कम होता है। इसके लिए आपके शरीर में पाये जाने वाले पोषक तत्व ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। आपके शरीर में अगर विटामिन की कमी है तो आपके बालों की चमक भी जायेगी साथ में बाल झड़ने भी लगते हैं। ©pixabay
शरीर में विटामिन डी की कमी कई रोगों के लिए कारक बनती है। विश्वभर में सबसे ज्यादा लोगों में विटामिन डी की ही कमी होती है। स्किन, बाल और हड्डियों के लिए विटामिन डी बहुत खास होता है। बालों को लेकर ज्यादातर महिलाएं परेशान होती हैं लेकिन सबसे ज्यादा बाल झड़ने की समस्या पुरुषों में होती है। ज्यादातर पुरुषों को बाल झड़ने की परेशानी होती है। झड़ते बालों के लिए आप हमेशा गलत तरीकों को अपनाते हैं। कभी आप शैंपू चेंज करते हैं तो कभी अपने तेल को दोष देते हैं। लेकिन सच कुछ और ही होता है। आज हम आपको बालों के झड़ने और कमजोर होने की असली वजह तो बाताएंगे ही साथ में यह भी बताएंगे की इसके लिए क्या करें।
बालों की मजबूती और सुंदरता के लिए तेल और शैम्पू का रोल बहुत कम होता है। इसके लिए आपके शरीर में पाये जाने वाले पोषक तत्व ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। आपके शरीर में अगर विटामिन की कमी है तो आपके बालों की चमक भी जायेगी साथ में बाल झड़ने भी लगते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे की कौन-कौन से विटामिन बालों के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं ? बालों को झड़ने से रोकना है तो आपको कुछ विटामिन के बारे में सोचना होगा। विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी की कमी अगर है तो बालों की रौनक खराब होने लगेगी।
जितना हेल्थ के लिए विटामिन डी फायदेमंद होता है उतना ही यह आपके बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। विटामिन डी को लेकर कई तरह के शोध आते रहते हैं। हाल ही में एक शोध आया है कि बालों की लंबाई और मजबूती से इंसान के शरीर में विटामिन डी के स्तर को मापा जा सकता है। शोध में यह भी आया है कि विटामिन डी का स्तर जितना अच्छा होता है इंसान के बाल भी उतने मजबूत और लंबे होते हैं।
विटमिन डी की कमी से होने वाली प्रमुख समस्याएं, जानें कारण और बचाव।
अक्सर लोगों में विटामिन डी की कमी हो जाती है। वैसे तो विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी होती है लेकिन उसमें भी एक तय समय का भी महत्व है। अगर आप विटामिन डी के लिए सूर्य की रोशनी लेना चाहते हैं तो आपको सुबह की रोशनी ही विटामिन डी दे सकती है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अब तो बहुत सी विटामिन डी के टेबलेट आ गयी हैं। लेकिन विटामिन डी के कमी को सप्लिमेंट गोलियों से दूर करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात कर लें।
दूसरा सबसे प्रमुख विटामिन ए माना जाता है। विटामिन ए बालों को चमकदार बनाता है। अगर आपके बालों में रूखापन रहता है तो यह विटामिन ए की कमी से हो सकता है।
शरीर के लिए विटामिन बी सबसे महत्वपूर्ण होता है। विटामिन डी के बाद लोगों में इसी विटामिन की कमी को देखा जाता है। अगर आप में भी विटामिन बी की कमी है तो आपके बालों की चमक खो जाती है। विटामिन डी की तरह ही इसमें भी कई प्रकार होते हैं।
विटामिन बी-12 के लिए इंजेक्शन या दवा ले रहे हैं तो आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए।
शरीर के लिए जरूरी विटामिन बी में सबसे महत्वपूर्ण होता है विटामिन बी 12 जो शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों को ग्रहण करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। विटामिन बी की कमी के लिए हेल्दी डाइट लेने की जरूरत होती है। अंडे, दूध, मीट इसके मुख्य स्रोत हैं।
इंसान को हमेशा जवां बनाये रखने के लिए विटामिन सी बेहद जरूरी है। अगर आप में विटामिन सी की कमी होती है तो आपके बाल कमजोर होने के साथ-साथ जल्दी सफेद होने लगते है।
कैल्शियम की कमी के ये 7 लक्षण – कैसे करें बचाव।
विटामिन सी की तरह ही विटामिन ई भी इंसान को जवां बनाये रखने के लिए सबसे जरूरी है। विटामिन ई बालों को पोषण देने के अलावा उसकी कई तरह की परेशानियों से बचाव करता है।
विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं डार्क चॉकलेट और कोको बटर।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.