क्या आप मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय और तरीका जानते हैं ?

अगर आपको मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका नहीं पता है तो आपकी स्किन को पूरा फायदा भी नहीं मिलता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 27, 2018 12:36 PM IST

त्वचा का ठीक से ख्याल रखने के लिए मॉश्चराइजर सही तरीके से और सही समय पर लगाना बहुत महत्त्वपूर्ण है। अगर आप सोच रहे हैं कि ‘मॉइस्चराइजर लगाने में भला कौन सी बड़ी बात है’ तो आपको अपनी सोच बदलनी चाहिए। क्योंकि अगर आपको मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका नहीं पता है तो आपकी स्किन को पूरा फायदा भी नहीं मिलता है। ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी स्किन का रखना चाहिए ख्याल, जानें खास तरीके।

हमारे त्वचा की सबसे ऊपरी सतह ऑयल, फैट और स्किन सेल्स से बनी होती है. यह तीनो चीजें स्किन में मॉइस्चर बनाए रखतीं हैं. मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन सूखती नहीं है. साथ ही में अगर आपके मॉइश्चराइजर में एसपीएफ हैं तो वह आपको सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

मॉइश्चराइजर लगाने के फायदेः मॉइश्चराइजर लगाने के कई फायदे होते हैं. सही मॉइश्चराइजर लगाने से आप की त्वचा अनेक समस्याओं से दूर रह सकती है साथ ही में मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन के काले धब्बे, पिम्पल्स, ब्लैकहेड्स कम नजर आते हैं. खिंची हुई रूखी सूखी त्वचा पर झुर्रियां जल्दी से नजर आती हैं. मॉइश्चराइजर, झुर्रियों को आपकी त्वचा से ज़्यादा देर तक दूर रखता है. मॉइश्चराइजर का सही तरीके से और नियमित उपयोग करने पर त्वचा मुलायम और चमकदार दिखने लगती है। ये भी पढ़ेंः पील ऑफ मास्क स्किन को हमेशा रखता है जवां।

मॉइश्चराइजर लगाने का सही समयः स्नान करने के बाद या पानी में काम करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना ज़रूरी है. हर बार जब आप स्नान करके, नहाकर या कपड़े धो कर बाहर निकलें, तो अपने हाथों पर और शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलिए. अगर आपकी त्वचा से ज़्यादा ड्राई है तो दिन में कम-से-कम 2 बार मॉइश्चराइजर लगाना ज़रूरी है. आप स्नान के बाद और सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में खुरदुरी त्वचा को कैसे करें मुलायम व चमकदार ?

मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीकाः आपके शरीर के विभिन्न भागों के लिए विभिन्न प्रकार के मॉइस्चराइज़र मिलते हैं. आपके चेहरे के लिए बना हुआ मॉइस्चराइज़र वॉटर बेस्ड होता है और आपके बाकी शरीर के लिए बना हुआ मॉइश्चराइजर ऑयल बेस्ड होता है. अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने से पहले उसे पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। इसे चेहरे पर बनी हुई धूल की पर्त निकल जाएगी और मॉइश्चराइजर आपके स्किन में अच्छी तरह से समा जाएगा। इसके बाद तर्जनी से थोड़ा-सा क्रीम लेकर उसे अपने माथे पर और गालों पर छोटे-छोटे बिन्दुओं में लगाएं. इसके बाद अपनी उंगलियों से हल्के-हल्के क्रीम ऊपर और बाहर की दिशा में एक समान लेयर में फैलाईये। मेकअप करने से पहले या बाहर जाने से पहले कम-से-कम 5 मिनट के लिए मॉइस्चराइजर को सेट होने दें।

अपने शरीर पर मॉइश्चराइज़र लगाने से पहले त्वचा को बॉडी स्क्रब से एक्सफोलिएट कर लीजिए. बहुत गर्म पानी से स्नान न करें. स्नान के तुरंत बाद थोड़ा-सा मॉइश्चराइजर अपने हाथ में लेकर उसे एक समान लेयर में अपने शरीर पर फैलाये. अगर आप के मॉइश्चराइजर में सन प्रोटेक्शन फैक्टर है तो बाहर जाने से पहले उसे थोड़ी देर के लिए शरीर में ठीक से एब्जॉर्ब हो जाने दें।

ये भी पढ़ेंः खून में सीसे की वजह से होती हैं कई बीमारियां, अब केरल में हो सकता है इलाज।

ये भी पढ़ेंः 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर कराना चाहिए ये 5 टेस्ट।

ये भी पढ़ेंः बार-बार जाते हैं शौच कहीं आप इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के शिकार तो नहीं हैं ?

ये भी पढ़ेंः इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी।

ये भी पढ़ेंः रूबेला क्यों है खतरनाक, क्यों जरूरी है टीका लगवाना ?

ये भी पढ़ेंः रोवर एक्सरसाइज करने से होते हैं ये 6 फायदे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.