अचानक बढ़ने लगा है चेहरे पर सांवलापन कहीं ये खाद्य पदार्थ तो नहीं है वजह

चेहरे में अचानक सांवलापन बढ़ने लगा है तो अपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। कहीं आपके ये फूड तो नहीं बढ़ा रहे सांवलापन।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 12, 2019 6:39 PM IST

यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि दिन पर दिन आपका चेहरे का रंग सांवला होता जा रहा है या तो आपके चेहरे का निखार चला गया है तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आपका खानपान हो सकता है। इसके लिए आज आपको ऐसे खाने की चीजों के बारे में बताने जा रहे , जो आपके चेहरे के बढ़ते हुए सांवलेपन का कारण होता है।

ठंड के मौसम में जान ले चेहरा धोने का सही तरीका।

चीनी

आपको ये सुनकर हैरानी हो रही होगी कि चीनी की ज्यादा मिठास आपके चेहरे को सांवला बना सकती है। क्योंकि चीनी का सेवन करने से आपके ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ता है, जिसके कारण आपकी त्वचा के टिशूज कोलेजन नुकसान पहुंचता है और आपके चेहरे का रंग गहरा होने लगता है।

चेहरे पर दिखने वाले ये बदलाव, जानें किन बीमारियों की तरफ करते हैं इशारा।

व्हाइट ब्रेड

कुछ लोगों को खाने में ब्राउन ब्रेड की जगह पर व्हाइट ब्रेड पसंद होती है, मगर क्या आप जानते हों कि ब्रेड आपके फेयरनेस को कम करती है। व्हाइट ब्रेड का सेवन करने से आपके इंसुलिन का लेवल बढ़ने लगता है, जिसके कारण आपकी त्वचा में ऑयल ज्यादा पैदा होता है और आपके चेहरे का रंग डार्क होने लगता है।

रेड वाइन से चेहरे का ग्लो बढ़ाने के 5 बेहतरीन उपाय।

मसालेदार खाना

ज्यादा मसालेदार खाना खाना आपके स्वास्थ्य के साथ ही साथ आपकी त्वचा के लिए भी नुकसानकारक होता है। मसालेदार खाना खाने से आपके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिसके कारण रक्त वेसल्स फैलने लगती है और आपका चेहरा सांवला होता जाता है।

नारियल पानी से चेहरा साफ करके देखें होंगे ये 4 फायदे।

कॉफी 

ज्यादातर कॉफी का सेवन करने से भी आपके चेहरे का रंग सांवला होने लगता है। क्योंकि कॉफी में कैफीन शामिल होता है, जिससे आपके स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है और इससे आपके चेहरे का रंग धीरे-धीरे सांवला होने लगता है।

झड़ते हुए बालों से हैं परेशान ? आज से ही आजमाएं 8 आसान उपाय।

इन 8 लक्षणों से रहें सावधान कहीं लीवर में जमा तो नहीं हो रहा टॉक्सिन।

पेट का मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 7 फूड।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source