Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स

सर्दियों में त्वचा की देखभाल (winter skin care tips) के लिए घरेलू उपाय जरूरी होते हैं. सर्दी के मौसम में स्किन केयर के लिए और त्वचा की पोषण के लिए कुछ फूड और फेस पैक बहुत काम के होते हैं. अगर आपकी त्वचा भी सर्दियों में चमक खो रही है, तो इन उपायों को घर पर आजमा सकती हैं. ये स्किन केयर टिप्स और घरेलू उपाय त्वचा की रंगत और चमक बनाये रखते हैं.

सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स
सर्दी के मौसम में खो रहा है चेहरे का निखार तो ये आजमाएं.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : November 20, 2019 2:24 PM IST

सर्दी के मौसम में चेहरे के निखार को बनाये रखान बेहद कठिन होता है। अगर आप कामकाजी महिला या लड़की हैं तो आपके लिए यह और भी मुश्किल काम है। लड़कियां चेहरे पर निखार लाने के लिए क्‍या कुछ नहीं करतीं। तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए खास इंतजाम करने होते हैं. स्किन केयर टिप्स में कुछ घरेलू उपाय सर्दी के मौसम में त्वचा की देखभाल बेहतर करते हैं.

गोरा, बेदाग चेहरा पाने की उनकी उम्‍मीद पूरी नहीं हो पाती। तमाम महंगे-महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी वो नहीं कर पाते जो आपको चाहिए। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों से आपको फायदा मिल सकता है। इन नुस्‍खों को कुछ देर लगाने के बाद ही आपको चेहरे पर ग्‍लो नजर आने लगता है। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में चेहरे के निखार को बनाये रखने के कुछ आसान व सरल उपाय।

how to take care of skin in winter naturally

Also Read

More News

सर्दियों में विटामिन डी की कमी को दूर करने लिए अपनाएं ये उपाय

चावल और तिल का स्क्रब 

चावल और तिल को मिक्स करके घर पर स्क्रब तैयार करें. इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में चावल और तिल लेना होगा. इन्‍हें रातभर भिगो दें। सुबह उठकर पीस लें, नहाने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। बॉडी पर भी लगा सकते हैं। 2-3 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे धो दें।

दूध से त्वचा की देखभाल 

पुराने समय में चेहरे पर ग्‍लो लाने के लिए दूध का प्रयोग किया जाता था। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए दूध का इस्तेमाल करें। रात में चेहरे पर दूध लगाएं, रूई से दूध को चेहरे पर लगाएं और जब से सूख जाए तो सो जाएं। अगले दिन सुबह धोएं।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल 

मुल्तानी मिट्टी कई गुणों से भरपूर होती है। शहद में मुलातानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो दें।

टमाटर फेस पैक 

1 चम्मच टमाटर का रस लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, जब सूख जाए तो धो दें।

जख्म कैसा भी हो इस दवा से जल्द हो जायेगा ठीक।

7 दिन का बॉडी डिटॉक्स फार्मूला क्या है, जानें फायदे और नुकसान।

एक साल तक के बच्चे को भूलकर भी न खिलाएं नमक व चीनी, जानें कारण और नुकसान।

5 बातें आपको जीवनभर रखती हैं हेल्दी, आज से ही अपनाएं।

सर्दी के मौसम में क्यों खानी चाहिए ज्वार की रोटियां ?

प्याज की चाय सर्दी के मौसम में है कई रोगों का रामबाण इलाज।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आपके मुंह में आता है धातु जैसा या कसैला स्वाद ? हो सकते हैं ये 7 गंभीर कारण।

About the Author

... Read More