... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 6, 2019 10:40 AM IST
इन सुपरफूड्स के सेवन से बालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। © Shutterstock
बालों का गिरना बहुत हद तक आपके आहार पर निर्भर करता है। बालों के स्वस्थ विकास के लिए विटामिन ए, सी, ई, बी-5, बी-6 और बी-12, साथ ही आयरन, जिंक, प्रोटीन, फैटी एसिड, सिलिका, सल्फर और जर्मेनियम सहित विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर में इन तत्वों की कमी होने का मतलब बाल झड़ने की समस्या। इन सभी पोषक तत्वों का एक साथ मिलना बहुत मुश्किल है, लेकिन कुछ ऐसे सुपरफूड्स होते हैं जिनमें ये सारे तत्व पाए जाते हैं। इन सुपरफूड्स के सेवन से बालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें: पिएंगी ये हेल्दी ड्रिंक्स, तो लंबी उम्र तक त्वचा रहेगी जवां और बरकरार रहेगी खूबसूरती
अंडा: प्रोटीन बालों का एक अहम तत्व है इसलिए आपको अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन आधारित खाद्य पदार्थ जैसे अंडा खाने की जरूरत है। प्रोटीन के अलावा अंडा बायोटिन और विटामिन-बी का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के नुकसान को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सैल्मन: सैल्मन एक फैटी फिश है जिसका सेवन आपके दिमाग, ब्लड वेसल्स, त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है। सैल्मन ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन बी-12, मिनरल्स और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाती है। आपके बालों के विकास के लिए इन सभी पोषक तत्वों का सेवन करना लाभदायक होता है और बालों का गिरना भी कम हो जाता है।
बीन्स: बीन्स प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-सी, जिन्क और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है जबकि इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जो बालों विकास के लिए आवश्यक होता है। बीन्स में भी आयरन की मात्रा भी होती है जो बालों के झड़ने को रोकने के लिए आवश्यक होती है।
क्या आपको मालूम है बालों में तेल लगाने का सही तरीका ? नहीं, तो जरूर पढ़ें यह
नट्स: नट्स में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट्स और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है जो बालों के झड़ने की समस्या को दूर करता है और साथ ही रूखे बालों को भी पोषण प्रदान करता है। आप अपने आहार में बादाम, मूंगफली, अखरोट और काजू जैसे विभिन्न प्रकार के नट्स भी शामिल कर सकते हैं।
पालक: पालक में पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। पालक में विटामिन-बी, सी, ई, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो स्वस्थ बालों के विकास के लिए जरूरी होता है। पालक के अलावा और भी हरी सब्जियां आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकती है जैसे पत्ता गोभी और ब्रोकली।
ओट्स: ओट्स में विटामिन-बी , जिन्क, प्रोटीन और कॉपर की प्रचुर मात्रा होती है, जो बालों के झड़ने को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इसमें बालों के बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मिनरल्स भी शामिल होते हैं, जैसे पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन।
बढ़ती उम्र में भी बालों को रखना है मजबूत और घने, तो अपनाने होंगे ये 5 गोल्डन रूल्स
गाजर: गाजर में बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है जो स्वस्थ बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा गाजर में मौजूद विटामिन-ए सिर की त्वचा के लिए जरूरी सीबम के निर्माण में मदद करता है।