
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 20, 2021 2:02 AM IST
Arjun Rampal Hair Color: अभिनेता अर्जुन रामपाल की डैंशिंग पर्सानालिटी और उनकी स्टाइल के कारण ही उन्हें इंडस्ट्री के सबसे गुडलुकिंग ऐक्टर्स की फेहरिस्त में ऊपर रखा जाता है। अर्जुन के बालों की स्टाइल भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। लम्बे, सिल्की और लहराते बालों में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) हमेशा दिलकश लगते हैं। लेकिन, अब अर्जुन के बाल काले ना रह कर सफेद हो गए हैं।अरे..अरे नहीं,,नहीं,,,हम अर्जुन रामपाल की बढ़ती उम्र या बुढ़ापे के कारण उनके सफेद बालों की बात नहीं कर रहे। बल्कि, हम तो बात कर रहे हैं उस ब्लॉन्ड हेयर कलर की जिसे अर्जुन ने अपने लिए चुना है। आप भी देखें क्या खूब जंच रहा है यह हेयर कलर इस खूबसूरत अभिनेता पर।
View this post on Instagram
अपनी आगे वाली फिल्म 'धाकड़' के लिए अर्जुन रामपाल ने ब्लॉन्ड हेयर (Blond Hair Color) कलर किया है और उनके इस लुक की झलक जैसे ही मीडिया को मिली हर तरफ इसकी ही चर्चा होने लगी। अर्जुन की लेटेस्ट तस्वीरें मीडिया में वायरल हो रही हैं जिनमें उनके नये हेयर कलर की वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत (Kangna Ranaut) के साथ फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) में अपने रोल की ज़रूरत के हिसाब से अर्जुन ने यह हेयर कलर कराया है। गुरुवार को अर्जुन रामपाल को मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हाकिम अलिम (Hakim Aleem) के सैलोन के बाहर मुंबई (Mumbai) में स्पॉट किया गया।
View this post on Instagram
हेयर कलर हेयर स्टाइलिंग के क्षेत्र में सबसे बड़े और लोकप्रिय ट्रेंड्स में से एक है। हेयर कट के बाद हेयर कलरिंग ही वह तरीका है जिससे लोगों के लुक में तुरंत ही बदलाव आ जाता है। खुद को फैशनेबल, कूल और ट्रेंडी दिखाने के लिए लोग हेयर कलर कराते हैं। ज़्यादातर लोगों का मानना है कि हेयर कलरिंग का शौक केवल महिलाओं को ही होता है। लेकिन, पुरुषों की भी इसमें खास रूचि होती है। इसीलिए, कॉलेज गोअर्स से लेकर ऑफिस जानेवाले और मिड-एज के पुरुषों को भी हेयर कलर कराना खूब पसंद आता है। हेयर कलर कराने के कुछ फायदे जो गिनाए जाते हैं वह ये हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.