
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 7, 2019 11:18 AM IST
अनियमित लाइफस्टाइल, खान-पान की गलत आदतें, अनिद्रा आदि की कमी एजिंग की समस्या को बढ़ाती है। © Shutterstock.
उम्र का ढलना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे रोका नहीं जा सकता है, लेकिन समस्या तब होती है जब आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। अनियमित लाइफस्टाइल, खान-पान की गलत आदतें, अनिद्रा, फास्ट फूट का ज्यादा सेवन, एक्सरसाइज की कमी एजिंग की समस्या को बढ़ा सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अपनी कुछ आदतों को बदलकर अपने में बदलाव महसूस कर सकते हैं।
पानी की कमी
चाहते हैं कि एजिंग के लक्षण आपकी त्वचा पर कम उम्र से ही न दिखने लगे, तो इसके लिए पानी अधिक पिएं। ऐसा करके आप एजिंग की समस्या के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बची रहेंगी
सनस्क्रीन न लगाना
अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दियों के मौसम में सनस्क्रीन नहीं लगाया जाता है, पर ऐसा नहीं है। ऐसा करने से ही एजिंग की समस्या शुरू हो जाती है। अल्ट्रावॉयलेट किरणें हर मौसम में त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए हर मौसम में सनस्क्रीन लोशन लगाएं।
एंटी एजिंग के लिए ऐसे बनाएं अपना डायट प्लान
जंक फूड
यदि आप पौष्टिक तत्वों को डाइट में शामिल करने की बजाय अधिक तला-भुना खाना या जंक फूड खाते हैं, तो एजिंग की समस्या कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने लगेगी। शरीर में प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर तो कमजोर होगा ही आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे।
मिठाई
मिठाई का अधिक सेवन भी एंजिग की समस्या का कारण बनता है। इसमें होने वाली ग्लायकेशन नामक प्रक्रिया प्रोटीन के संलग्न करने के लिए शुगर में कोलेजन और इलास्टिन का कारण बनता है, जिससे एजिंग की समस्या होने लगती है।
बाल गिरते हैं तो खाना शुरू कर दें ये 7 सुपरफूड्स, बालों में आ जाएगी जान
अधिक काम
एक शोध के अनुसार, बहुत ज्यादा काम करना भी एजिंग की समस्या को बढ़ाता है। आप दिनभर ऑफिस में डट कर काम करते हैं, लेकिन अपने खानपान, आराम, नींद, व्यायाम आदि को नजरअंदाज कर देते हैं। ये सारी आदतें भी एजिंग के लक्षण को बढ़ाते हैं।
तनाव
तनाव ग्रस्त रहते हैं, तो इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें। बोस्टन में ब्रिघम एंड वीमेंस हॉस्पिटल ने एक शोध में पाया है कि तनाव लोगों को शांत रहने वाले लोगों के मुकाबले समय से पहले बूढ़ा बना सकती है।
गुस्सा
जर्नल ऑफ बिहेवियरल मेडिसिन के शोध के अनुसार, बहुत ज्यादा गुस्सा करना या गुस्से को दबाने की आदत से शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इस हार्मोंन के बढ़ने से बढ़ती उम्र की कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
पिएंगी ये हेल्दी ड्रिंक्स, तो लंबी उम्र तक त्वचा रहेगी जवां और बरकरार रहेगी खूबसूरती
देर से सोना
रात को देर रात तक जागकर काम करने या टीवी देखने से न सिर्फ आपका रुटीन खराब होता है बल्कि यह आदत एजिंग की समस्या को बढ़ाती है। इससे जीवन में तनाव बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और याद्दाश्त संबंधित कई समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं।