दुल्‍हन बनने की है तैयारी, तो इस तरह घर में बनाएं खास उबटन

अगर आप चाहती हैं अपने वेडिंग डे पर सबसे खास दिखना, तो शादी के कम से कम एक महीना पहले से शुरू कर दें इस खास उबटन का इस्‍तेमाल।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 2, 2018 9:20 PM IST

होने वाली दुल्हन हमेशा यही चाहती है कि वो अपनी शादी में सबसे सुन्दर दिखे। दुल्‍हन की सुंदरता में सबसे बड़ा आकर्षण होता है उसका चेहरा। अगर आप भी दुल्‍हन बनने वाली हैं और अपने चेहरे पर लाना चाहती हैं अद्भुत निखार, तो घर पर बनाएं अपने लिए खास उबटन।  अपनी त्वचा को परफेक्ट बनाने के लिए आपको उसका पूरा ध्यान रखना ज़रूरी है। शादी के कम से कम एक महीने पहले से आप इस उबटन का इस्‍तेमाल करना शुरू कर सकती हैं। पर ध्‍यान रहे किसी भी चीज का इस्‍तेमाल करने से पहले उसकी टेस्टिंग जरूर कर लें कि कहीं आपको उससे एलर्जी तो नहीं। यह भी पढ़ें - अगर पिचके हुए गाल लगते हैं बुरे, तो अपना सकते हैं ये उपाय

इसलिए खास है ये उबटन – घर में बनाए गए इस खास उबटन के नियमित इस्तेमाल से ग्‍लोइंग और शाइनी हो जाती है। साथ ही उस पर से झाइयां, सन टैन, पिम्पल, दाग, अनचाहे बाल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। लगातार इस्‍तेमाल से आप अपनी त्‍वचास में निखार महसूस करेंगी। आइए जानते हैं इस खास उबटन को बनाने की विधि ! यह भी पढें – आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये फ्रूट जूस

उबटन के लिए सामग्री 

चावल का आटा – 100 ग्राम

बेसन – 100 ग्राम

उड़द दाल का आटा – 100 ग्राम

मसूर दाल का आटा – 100 ग्राम

बादाम पाउडर और पिसा हुआ बादाम –  50 ग्राम

लाल चन्दन का पाउडर – 100 ग्राम

कस्तूरी हल्दी –  2 चम्मच

उबटन लगाते समय इन बातों का रखें

इस तरह लगाएं उबटन

अपनी स्किन के अनुसार तैयार मिश्रण को अपने चेहरे व शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर लगाएं। फिर उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धीरे-धीरे मसाज करें। हल्‍के हाथ से ये मसाज कम से कम पांच मिनट जरूर करें। इससे धीरे-धीरे खुद ही उबटन चेहरे और शरीर के अन्‍य अंगों से निकल जाएगा। उसके बाद सादा पानी से धो दें। ध्‍यान रहे धोते वक्‍त साबुन, फेसवॉश या किसी भी तरह के केमिकल का इस्‍तेमाल न करें। यह नेचुरल औषधि है जो कुदरती तौर पर आपकी त्‍वचा में निखार लाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.