
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 18, 2024 2:50 PM IST
Vitamin E Capsule Side Effects on face : विटामिन ई स्किन से लेकर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसलिए हम में से कई ऐसे लोग हैं, तो नियमित रूप से विटामिन ई कैप्सूल को अपने डेली रुटीन में शामिल करते हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे स्किन पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने लग जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, विटामिन ई कैप्सूल हर व्यक्ति के स्किन पर सूट करे, ये जरूर नहीं होता है। इसलिए जब भी इसे अपने चेहरे पर लगाएं, तो थोड़ा सोच समझ लें। विटामिन ई से स्किन को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं, इस विषय पर जानकारी के लिए हमने द्वारका स्थित कश्यप क्लीनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके कश्यप से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं स्किन पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?
डॉक्टर कश्यप का कहना है कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कई लोग अपने स्किन पर विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसे चेहरे पर लगाने से किसी तरह का ग्लो नहीं आता है। बल्कि अगर आप विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन ग्लो करती है। इसके साथ ही विटामिन ई के अर्क को सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता है। इशसे स्किन को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप सीधे तौर पर चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर इरिटेंट डर्मेटाइटिस की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में धूप में निकलने में परेशानी, स्किन पर फफोले, रैशेज इत्यादि की समस्या होने की संभावना होती है।
स्किन पर काफी ज्यादा विटामिन ई लगाने से आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव हो सकती है। अगर आपको विटामिन ई लगाने के बाद काफी ज्यादा सेंशन सा महसूस हो रहा है, तो चेहरे पर तुरंत पानी डालकर इसे साफ कर लें। इससे काफी हद तक स्किन की परेशानी को कम किया जा सकता है।
चेहरे पर डायरेक्ट विटामिन ई कैप्सूल लगाने से एलर्जी कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की परेशानी हो सकती है। यह एक ऐसी परेशानी है, जिसकी वजह से आंखों में जलन, चेहरे पर सूजन, स्किन टाइट होना जैसे लक्षण दिखते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।