मेथी के दानों में इस काले बीज को मिलाकर लगाने से लंबे और काले होंगे बाल, सोने से पहले ऐसे करें इस्तेमाल

Long Hair with Fenugreek :  बालों को लंबा करने से मेथी और कलौंजी के बीजों को मिक्स करके लगाने से काफी लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 2, 2024 3:48 PM IST

Long Hair with Fenugreek : हम में से अधिकतर लोग ऐसे नुस्खों की तलाश करते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होने के साथ-साथ बालों को जल्दी से जल्दी लंबा किया जा सके। अगर आप भी ऐसे नुस्खे की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए मेथी का बीज और कलौंजी का बीज बेस्ट हो सकता है। जी हां, मेथी और कलौंजी के बीजों का इस्तेमाल करने से आप अपने रूखे-बेजान बालों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह बालों को लंबा और घना करने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बालों को लंबा और घना करने वाले के लिए किस तरह कराएं मेथी और कलौंजी का बीज और कैसे है ये फायदेमंद?

कलौंजी से बालों को करे लंबा और घना

बालों में कलौंजी के प्रयोग से बालों को लंबा और घना किया जा सकता है। इसमें विशेष प्रोटीन (निगेलोन और थाइमोक्विनोन) होते हैं, जो आपके बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही यह बालों को घना बनाए रखने में मददगार हैं। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो कलौंजी के प्रयोग नियमित रूप से अपने बालों में करें।

मेथी के बीज बालों को करता है मजबूत

मेथी के बीजों से आप अपने बालों को ग्रोथ को न सिर्फ बेहतर कर सकते हैं, बल्कि यह आपके बालों की मजबूती को भी बढ़ावा दे सकता है। मेथी के दानों में प्रोटीन, लिसिन और  निकोटिनिक एसिड होता है, जो आपके बालों को लंबा करने में असरदार हो सकते हैं। अगर आप अपने बालों को मजबूती देने के साथ-साथ लंबा करना चाहते हैं, तो इसका प्रयोग अपने बालों में जरूर करें।

बालों में किस तरह लगाएं कलौंजी और मेथी?

आवश्यक सामग्री

  • मेथी के बीज - 2 चम्मच
  • कलौंजी का बीज - 1 चम्मच
  • गुड़हल के फूल - 1 से 2
  • पानी - 1 गिलास
  • स्प्रे बोटल - 1

विधि

सबसे पहले पानी को उबलने के लिए रखें, इसमें मेथी के बीज, गुड़हल के फूल और कलौंजी के बीजों को डालकर करीब एक चौथाई होने तक उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें विटामिन ई ऑयल को मिक्स करके इसे स्प्रे बोतल में भरें। अब रात में सोने से पहले इसे अपने बालों में स्प्रे करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही बालों से जुड़ी अन्य परेशानियां कम हो सकती हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.