
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 20, 2024 6:24 PM IST
How to prevent wrinkles: उम्र बढ़ने के साथ जहां शरीर कमजोर होने लगता है वहीं, इससे स्किन में भी बदलाव आते हैं। 30-35 साल की उम्र के बाद ही स्किन की हेल्थ में चेंजेस आने लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर सबसे जो लक्षण (ageing signs) दिखायी देते हैं उनमें स्किन की ड्राइनेस बढ़ने और स्किन पर डार्क स्पॉट्स या झाइयां दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, लोगों को सबसे ज्यादा डर जिस बात का लगता है वह है चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां (wrinkles) या रिंकल्स की समस्या।
जैसे ही स्किन पर झुर्रियां या रिंकल्स दिखने लगती हैं तो लोग घबरा जाते हैं कि अब वे जल्द ही बूढ़े हो जाएंगे। झुर्रियों को देखकर उन्हें स्ट्रेस होने लगता है और वे परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी रिंकल्स की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं या रोकना चाहते हैं तो इस लेख में आप पढ़ेंगे एक ऐसी ही चीज के बारे में जो आपकी मदद कर सकती है। (Ageing signs preventing tips in Hindi)
स्किन को हेल्दी, फ्रेश और यंग दिखाने के लिए स्किन पर बर्फ लगाने का तरीका बहुत-से लोग अपनाते हैं। यह तरीका कई फिल्मी एक्ट्रेसेस और सेलिब्रिटीज का भी ब्यूटी सीक्रेट भी है। स्किन पर बर्फ के टुकड़े रगड़ने से झुर्रियों को रोकने(preventing wrinkles of face) में मदद होती है। वहीं, इसके साथ ही स्किन को अन्य कई तरह के फायदे भी होते हैं।
एक कॉटन या मलमल का साफ कपड़ा लें। इसमें बर्फ के कुछ टुकड़ें लें। इन आइस क्यूब्स को कपड़े में अच्छी तरह से लपेटकर स्किन पर धीरे-धीरे मालिश करें। आप बर्फ को स्किन परडायरेक्टली भी लगा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि बर्फ लगाने से पहले आप अपना चेहरा और हाथ अच्छी तरह से साफ कर लें।
स्किन पर बर्फ रगड़ने से वहां रक्त का संचार तेज होता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से स्किन पर ग्लो आता है और स्किन बेहतर दिखायी देता है।
बर्फ लगाने से स्किन के खुले हुए पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे स्किन का टाइटनेस बढ़ती है और स्किन सुंदर दिखायी देती है।
बर्फ लगाने से स्किन की इरिटेशन कम होती है। इससे स्किन पर होनेवाले रैशेज और एक्ने-पिम्पल जैसी समस्याएं कम होती हैं।
कई बार सुबह के समय या सर्दियों के मौसम में आंखों के आसपास सूजन और काले घेरे (Dark circles) दिखायी देते हैं। बर्फ लगाने से यह सूजन कम होती है और स्किन स्वस्थ नजर आती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।