
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : November 4, 2020 4:04 PM IST
रोज फेसमास्क लगाने से बढ़ सकती है डार्क सर्कल और पिंपल्स की समस्या, जानिए हफ्ते में किसी बार लगाना चाहिए मास्क
कोरियन ब्यूटी के बारे में आपने भी सुना होगा। बता दें कि वो लोग पूरे स्किनकेयर रिजीम के 8 स्टेप को रोज फॉलो करते हैं। इन स्टेप में एक फेसमास्क का प्रयोग भी है। फेसमास्क लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है, पिंपल्स फ्री रहती है और निखरी हुई रहती है। कोरियन लोग समझते हैं कि चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए फेसमास्क लगाना बहुत जरूरी है। इससे डार्क सर्कल, डेड स्किन और पिगमेनटेशन भी दूर होती है।
फेस मास्क एक सही स्किनकेयर उपचार है जो आपकी त्वचा की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। एक सही फेस मास्क लगाने से चेहरा हाइड्रेटेड रहता है और एक्स्ट्रा ऑयल को रोकने में भी मदद मिलती है। लेकिन आपको फेसमास्क लगाने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार और त्वचा की समस्याओं के बारे में जांच करनी चाहिए।
जब भी आप कोई फेसमास्क लगाते हैं तो उससे पहले आपको अपनी स्किन टाइप के बारे में होना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप ऑयली स्किन वाला फेसमास्क लगाएंगे तो आपको लाभ नहीं होगा। मार्किट में कई तरह के मास्क मिलते हैं। अगर आप गलत मास्क का प्रयोग करेंगी तो फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा सही मास्क का प्रयोग करें तभी आपको लाभ होगा।
फेसमास्क में जिन चीजों का प्रयोग किया जाता है वे सभी हमारी स्किन के लिए अच्छी होती है। इनमें कई फलों के एक्सट्रेक्स को शामिल किया जाता है, जो चेहरे से डेड स्किन को हटाकर ग्लो देते हैं। जब आप फेसमास्क स्किन पर लगाते हैं तो इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक रहने देना चाहिए। जिससे कि फेसमास्क में यूज़ किए हुए इन्ग्रिडेंट आपकी स्किन को सही तरह से पोषण दे पाएं। इसके साथ ही जब भी आप फेसमास्क खरीदें तो हर्बल या आयुर्वेदिक मास्क का यूज़ करें।