Dry Patches on Skin: ड्राई स्किन पैचेस को कम करने के लिए लगाएं दही, सर्दियों में दमक उठेगी आपकी त्वचा
Dry Patches on Skin: ड्राई स्किन पैचेस को कम करने के लिए लगाएं दही, सर्दियों में दमक उठेगी आपकी त्वचा
विंटर सीजन में त्वचा पर दिखने वाले ड्राई पैचेस पर बार-बार मॉश्चराइज़र लगाने से भी कुछ खास फर्क नहीं दिखता। क्योंकि, बहुत ज़्यादा ड्राईनेस के कारण हल्के मॉश्चराइज़र्स बेअसर साबित हो जाते हैं। ऐसे में कुछ बहुत ही साधारण सी घरेलू चीज़ें आपके काम आ सकती हैं। ऐसी ही एक चीज़ है दही , जो अपने हेल्दी फैट्स से आपकी स्किन को नैचुरली मॉश्चराइज़ करती है।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 29, 2020 6:05 PM IST
सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों की स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई (Dry Patches on Skin) हो जाती है। जिसमें, त्वचा पर ड्राई पैचेस दिखने लगते हैं। ऐसी स्किन पर बार-बार मॉश्चराइज़र लगाने से भी कुछ खास फर्क नहीं दिखता। क्योंकि, बहुत ज़्यादा ड्राईनेस (Dry Skin) के कारण हल्के मॉश्चराइज़र्स बेअसर साबित हो जाते हैं। ऐसे में कुछ बहुत ही साधारण सी घरेलू चीज़ें आपके काम आ सकती हैं। ऐसी ही एक चीज़ है दही (Yogurt for dry skin), जो अपने हेल्दी फैट्स से आपकी स्किन को नैचुरली मॉश्चराइज़ करती है।
ड्राई स्किन पैचेस से राहत दिलाती है दही (Dry Patches on Skin) :
दही (Yogurt for dry skin) यानि योगर्ट आपकी त्वचा को हाइड्रेट करती है। इससे, त्वचा से डेड स्किन सेल्स की ,सफाई में भी मदद होती है। दरअसल, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की सफाई और पोषण का काम करता है। लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को पिघलाकर स्किन को निखरी हुई दिखाता है। (Dry Patches on Skin) इसके, अलावा दही लगाने से स्किन बहुत समय तक जवां दिखती है। क्योंकि, यह त्वचा पर दिखने वाली महीन लाइन्स और झुर्रियों को कम करती है।
ऐसे पाएं दही की मदद से हेल्दी स्किन (Yogurt for dry skin):
दही में कॉफी पाउडर मिलाएं। इसे, अच्छी तरह मिक्स करें। इसे, फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। फिर आधे घंटे बाद पानी से साफ कर दें।
एक चम्मच शहद, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 4 चम्मच दही और एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। इन्हें, अच्छी तरह मिक्स करें। फिर, इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। (Dry Patches on Skin)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.