सप्ताह में बस एक बार लगाएं लौकी से बने ये फेस पैक, मिलेगी साफ और निखरी त्वचा

इस लेख हम आपके साथ त्वचा में प्राकृतिक निखार और स्वस्थ त्वचा के लिए लौकी से बने 3 फेस पैक की रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 28, 2023 5:20 PM IST

लौकी का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सौंदर्य को बढ़ाने में लौकी कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। इसका सिर्फ सेवन करने से ही नहीं, बल्कि त्वचा पर लौकी अप्लाई करने से भी आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, आपको एक प्राकृतिक रूप से साफ और निखरी त्वचा मिल सकती है। दरअसल, लौकी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं। ये हानिकारक कण त्वचा पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स के साथ ही कई त्वचा संबंधी समस्याओं को ट्रिगर करते हैं। इसके अलावा, लौकी में विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो त्वचा में कोलेजन प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए लौकी का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? आपको बता दें कि आप लौकी का प्रयोग फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। आप लौकी की मदद से घर पर आसानी से फेस पैक बना सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। लौकी से बने प्राकृतिक फेस पैक बाजार में मौजूद हानिकारक केमिकल्स से भरपूर फेस पैक की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी हैं। आप लौकी से कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं।

साफ और निखरी त्वचा के लिए लौकी के फेस पैक- Bottle Gourd Face Pack Benefits

1. लौकी और खीरे से बनाएं फेस पैक

यह फेस पैक आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्मूथ और कोमल बनाने में मदद करेगा। खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने, जलन और सूजन को शांत करने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बस 4-5 लौकी के टुकड़े और समान मात्रा में खीरे के टुकड़ों को पीसकर एक कटोरी में डालना है। उसके बाद इस मिश्रण में चुटकी भर हल्दी, 1-1 चम्मच दही और बेसन डालें। सभी सामग्रियों को तब तक मिक्स करें, जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इस पैक को सामान्य फेस पैक की तरह प्रयोग करें।

2. लौकी और एलोवेरा से बनाएं फेस पैक

त्वचा के लिए एलोवेरा बहुत लाभकारी होता है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लौकी और एलोवेरा का फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 4-5 लौकी के टुकड़ों का पेस्ट और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालना है। उसके बाद इसें चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस भी मिला लें। सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें, बस आपका फेस पैक तैयार है।

3. लौकी के छिलके और मुल्तानी मिट्टी से बनाएं फेस पैक

त्वचा को ठंडक प्रदान करने में मुल्तानी मिट्टी बहुत लाभकारी होती है। यह त्वचा से कील-मुंहासे और दाग-धब्बे साफ करने के लिए भी एक रामबाण उपाय है। इसके लिए आपको एक कटोरी में 1-2 चम्मच लौकी के छिलकों का पेस्ट, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और  चंदन का पाउडर, उसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका फेस पैक रेडी है।

अगर आप भी त्वचा में प्राकृतिक निखार चाहते हैं, तो लौकी से बने इन फेस को सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं। इनका प्रयोग करने के लिए आपको पहले सादे पानी से चेहरा धो लेना है, उसके चेहरा सुखाकर फेस पैक अप्लाई करना है।18-20 मिनट के लिए फेस पैक को सूखने के छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। अंत में चेहरे को सुखाने के बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इस तरह इन फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा को जबरदस्त लाभ मिलेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source