हफ्तेभर में झुर्रियां गायब करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, इस तरह करें प्रयोग

Wrinkle Free Skin With Multani Mitti : चेहरे से झुर्रियों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करना आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 28, 2024 3:28 PM IST

Wrinkle Free Skin With Multani Mitti : मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपकी स्किन से अतिरिक्त ऑयली, टैनिंग, एक्ने, मुंहासों, पिग्मेंटेशन और ब्लैकहेड्स जैसी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों की स्किन को इससे नुकसान भी पहुंच सकता है। अगर आप अपने चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं, तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करना बेस्ट साबित हो सकता है। इससे कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर रिंकल्स और लाइंस की परेशानी कम हो सकती है। आइए जानते हैं चेहरे से झुर्रियों को गायब करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी और किस तरह है ये फायदेमंद?

झुर्रियां हटाने में कैसे फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी?

चेहरे से झुर्रियों को कम करने के लिए मुत्लानी मिट्टी में कई गुण मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

स्किन पर लाए कसाव : मुल्तानी मिट्टी स्किन को टोन करने में मदद कर सकती है, जो झुर्रियों और ढीली होती स्किन की परेशानी को कम कर सकता है। यह आपकी स्किन की लोच बढ़ाकर स्किन से झुर्रियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

कूलिंग प्रभाव : मुल्तानी मिट्टी स्किन को आराम पहुंचा सकती है और इसका ठंडक देना वाला गुण स्किन को एक्ने, लाइंस और डार्क सर्कल से बचाव कर सकता है।

पिग्मेंटेशन से रखे सुरक्षित : चेहरे पर मुत्लानी मिट्टी लगाने से झुर्रियों, रेखाओं और पिग्मेंटेशन को कम किया जा सकता है। यह स्किन से विभिन्न तरह की परेशानी को कम कर सकता है।

झुर्रियां हटाने के लिए कैसे फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी?

आवश्यक सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी - 2 से 3 बड़े चम्मच
  • टमाटर का रस - 1 चम्मच

विधि

सबसे पहले 1 कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें टमाटर का रस, चंदन और हल्दी पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए, तो इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इसके बाद अपने चेहरे पर पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं। सप्ताह में 2 बार इस पैक के प्रयोग से चेहरे की झुर्रियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

Also Read: एलोवेरा में इस 1 चीज को मिलाकर लगाने से झुर्रियां हो जाएंगी गायब

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source