Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
White Hair Turn Black : बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना काफी कॉमन है। लेकिन अगर कम उम्र में बाल सफेद होने लगे, तो यह परेशानी का कारण बनते हैं। इसलिए कई लोग अपने सफेद होते बालों की परेशानी को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रयास में जुट जाते हैं। अगर आप अपने सफेद होते बालों की परेशानी से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो केमिकल युक्त हेयर डाई लगाने के बजाय अपने बालों में नैचुरल उपायों का सहारा लें। नैचुरल तरीके से बालों को काला करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं, जिसमें आंवला भी शामिल है। आइए जानते हैं आंवला आपके बालों को काला करने में किस तरह फायदेमंद है और इसका किस तरह करें प्रयोग?
आंवला में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके सफेद होते बालों को काला करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य और मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।
इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे बालों के रोम को मजबूत किया जा सकता है और यह मेलेनिन उत्पादन को उत्तेजित कर सकता है। इतना ही नहीं, आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भपरूप हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बालों को सुरक्षित रखता है, इससे सफेद होते बालों की दिक्कतों को कम करने में मदद मिल सकती है।
आंवला में मौजूद एलाजिक एसिड, मेलेनिन को तोड़ने वाले एंजाइम को रोक सकता है। साथ ही यह कॉपर का अच्छा सोर्स है, जो मेलेनिन बनाने में मदद करता है, जिससे पिग्मेंटेशन की समस्या दूर हो सकती है।
सबसे पहले एक पैन लें, इसमें नारियल तेल डालकर इसे गर्म करें। तेल जब गर्म होने लगे, तो इसमें आंवला पाउडर और मेथी पाउडर डालकर इसका कलर बदलने तक उबालें। इसके बाद तेल को ठंडा होने दें।
इसके बाद बालों को दो हिस्सों में बांट लें और मास्क को अपने स्कैल्प पर लगाएं और अच्छे से बालों को मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। 1 से 2 महीने इसका प्रयोग करने से आपको बालों में काफी फर्क नजर आएगा।
Also Read : उम्र से पहले ही सफेद बाल देने लगे टेंशन, महंगे डाई और कलर छोड़िए