
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 10, 2024 1:09 PM IST
White Hair Turn Black Naturally : बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना काफी कॉमन है। लेकिन आज के समय में लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। इसका कारण गलत खानपान, बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल हो सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल कम उम्र में सफेद न हो, तो इसके लिए आपको अपने लाइस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। सही खानपान और लाइफस्टाइल की मदद से बालों में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप कुछ नैचुरल उपायों की मदद से अपने सफेद होते बालों की समस्याओं को कम कर सकते हैं। खासतौर पर सरसों तेल को बालों में लगाने से आपके बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। इसमें आप दो ऐसी चीजों को एड करें, जिससे आपके सफेद होते बाल काले हो सकते हैं। साथ ही यह आपके बालों में होने वाली परेशानियों जैसे- डैंड्रफ, पतले होते बाल इत्यादि को कम कर सकें। आइए जानते हैं इस बारे में-
कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को कम करने के लिए सरसों तेल और अमरबेल का एक साथ स प्रयोग करें। इसके लिए अमरबेल को सूखाकर इसे 1 लीटर सरसों तेल में 1 सप्ताह के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं। सप्ताह में 2 से तीन बार इस तेल को लगाने से आपके सफेद होते बालों की परेशानी को कम किया जा सकता है।
अगर आप सफेद बालों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए आंवला पाउडर भी प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 10 से 15 सूखे आंवला लें। इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को सरसों तेल में डालकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। अगर आप इसे तुरंत बालों में लगाना चाहते हैं, तो सरसों तेल में आंवला पाउडर डालकर इसे आधा होने तक गर्म करें। इसके बाद तेल को छानकर इसे स्टोर करें। अब सप्ताह में दो बार इसे अपने बालों पर एप्लाई करें। इससे आपके सफेद होते बालों की परेशानी कम होगी। साथ ही बालों को भी मजबूती मिलती है।
Also Read : उम्र से पहले ही सफेद बाल देने लगे टेंशन, महंगे डाई और कलर छोड़िए इस्तेमाल किजिए ये नेचुरल चीजें
बालों में सरसों तेल लगाने से कई लाभ हो सकते हैं, जैसे-