Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Winter Skin Care Tips: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाओं का त्वचा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, सर्दियों में त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी है। सर्दियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के मॉइश्चराइजर, क्रीम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो रात को सोते समय कुछ नैचुरल चीजों को चेहरे पर लगाकर सो सकते हैं। इससे सुबह आपकी त्वचा कोमल, मुलायम और दमकती हुई दिखेगी। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाएं?
अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार महसूस होगी।
एलोवेरा जेल हर स्किन टाइप के लिए काफी अच्छा होता है। खासतौर पर, अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप इसे अप्लाई कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण और नमी देने में मदद करता है। साथ ही, मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें। फिर सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएगा।
बादाम का तेल भी ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को साफ और हेल्दी रखता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। इसके लिए आप अपने चेहरे पर एक पतली परत शहद की लगाएं और इसे रात भर रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।
आप रात को चेहरा धोने के बाद गुलाब जल लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा के ओपन पोर्स कम होने लगते हैं और गंदगी भी हट जाती हैं। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करते हैं। आप रात को सोने से पहले गुलाब जल को टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।