
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 18, 2024 5:21 PM IST
Best Oil For Black Hair : कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। इसके लिए लोग मार्केट में मौजूद अलग-अलग तेल और मंहगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी सफेद बालों से छुटकारा नहीं मिलता। लेकिन क्या आपको पता है इस समस्या से आप नेचुरल तरीके से छुटकारा पा सकते हैं? ऐसे कई तेल हैं, जिन्हें नियमित रूप से लगाकर आप अपने बालों को काला कर सकते हैं। यदि आप भी ऐसे ही किसी तेल की तलाश में है, जो आपके बालों को काला करने में मदद कर सकता हो, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में बालों को काला करने के लिए पांच प्राकृतिक तेलों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
अरंडी के तेल में बालों के लिए जरूरी प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सिर्फ अरंडी के तेल को लगा सकते या सफेद बालों की समस्या को जल्दी दूर करना चाहते हैं, तो अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं।
बालों को स्वस्थ रखने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल सदियों से होता रहा है। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियों को गर्म करके या आंवला और नींब मिलाकर लगा सकते हैं। इससे सफेद बालों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं।
ऑलिव ऑयल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऑलिव ऑयल में कलौंजी मिलाकर बालों में लगाने से सफेद बालों को जल्द काला करने में मदद मिलती है। इसके लिए ऑलिव ऑयल में एक छोटा चम्मच कलौंजी डालकर बालों में लागाकर कुछ देर तक मालिश करें। इसके बाद तीन से चार घंटों के लिए छोड़ दें उसके शैंपू से धो लें। अगर रात में लगाते हैं तो शुबह धोएं। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें।
बादाम तेल में विटामिन ई, बी और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के लिए जरूरी है। अधिक लाभ के लिए बादाम के तेल में मेहंदी के फत्तियों को डालकर गर्म करें और ठंडाकर बालों में लगा लें। तीन से चार घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं। यहां इस बात का विशेष ध्यान दें कि बादाम का तेल डुप्लीकेट न हो।
अगर आप अपने सफेद बालों को काला करना चाहते हैं, तो नारियल का तेल मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए नारियल के तेल में मेहंदी की कुछ पत्तियों को डालकर कुछ देर तक गर्म करें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाकर थोड़ा देर मालिश करें। इसे तीन से चार घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू और साफ पानी से धो लें। नारियल के तेल में नींबू या आंवला मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे भी बालों को काला करने में मदद मिल सकता है।