Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What To Apply On Dry Skin In Winter: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियां आते ही त्वचा में ड्राइनेस या रूखेपन की समस्या बढ़ जाती है। सर्द हवाओं के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में अधिकतर लोग रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के मॉइश्चराइजर, क्रीम और लोशन यूज करते हैं। लेकिन इनका असर भी लंबे समय तक नहीं टिकता है। ऐसे में लोग अक्सर पूछते हैं कि सर्दियों में रूखी त्वचा पर क्या लगाएं? आप चाहें तो सर्दियों में रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ निखार बढ़ाने में भी मदद करेंगी। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
सर्दियों में रूखी त्वचा पर आप नारियल का तेल लगा सकते हैं। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और स्किन को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। दिन में दो बार नारियल तेल से चेहरे की मालिश करने से ड्राई स्किन की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप नारियल तेल को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मालिश करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो नारियल के तेल को रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।
मलाई एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करती है। चेहरे पर मलाई लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। यह दाग-धब्बों और टैनिंग को दूर करने में भी प्रभावी होती है। अगर आप सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो दूध की ताजी मलाई से चेहरे की मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा-सा शहद लेकर अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। यह कील-मुंहासों की समस्या को दूर करने में भी मदद करेगा।
त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को साफ करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। करीब 10-15 चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको त्वचा में फ्रेशनेस महसूस होगी।
सर्दियों में रूखी त्वचा पर आप एलोवेरा जेल भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण और नमी देने में मदद करता है। साथ ही, मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को पूरे चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
सर्दियों में रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप चेहरे पर इन चीजों को अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।