सफेद बालों की समस्या से पाना है निजात? मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीज, Natural Black होंगे बाल

बालों को काला करने के लिए यदि आप तरह तरह से मेहंदी का इस्तेमाल कर चुके हैं तो आज आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसी नेचुरल चीजें बताने जा रहे हैं जिनको मेहंदी में मिलाकर लगाने से आपके बाल Natural Black हो जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Published : March 22, 2024 2:02 PM IST

सफेद बाल आज काफी बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं, जिसमें खराब खान और लाइफस्टाइल दोनों शामिल हैं। खानपान और लाइफस्टाइल ये दो ऐसी समस्याएं हैं जिसके चलते कम उम्र में भी सफेद बालों की समस्या आम होती जा रही है। आज से कुछ साल पहले की बात करें तो सफेद बाल अधिक आयु का पर्याय माने जाते थे। जल्दी सफेद हुए बालों को छुपाने के लिए लोग कलर मेहंदी जैसे तमाम प्रयास करते हैं। यदि आप भी बालों को काला करने के लिए कुछ नेचुरल उपाय तलाश रहे हैं तो आज हम आपके लिए 5 नेचुरल चीजें लेकर आए हैं। इन 5 चीजों को मेहंदी में मिलाकर लगाने से आपको बाल Naturally Black मिलेंगे।

मेहंदी में मिलाएं ये 5 चीज (Mix these 5 things in Mehndi)

1. मेहंदी और अरंडी तेल

काले बालों के लिए मेहंदी लगाते समय आप उसमें सरसों या अरंडी का तेल मिला सकते हैं। इसके लिए आपको मेहंदी को तेल में मिलाकर थोड़ा गर्म करना है। अब इस तरह तैयार पेस्ट को अपने बालों पर अप्लाई करें, इस पेस्ट को 2-3 घंटे तक लगाकर रखें। उसके बाद पानी से बालों को धो लें, बाल नेचुरली काले और शाइनी बनेंगे।

2. मेहंदी और अंडा

अंडा हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपने बालों में मेहंदी लगाते समय अंडे को मिक्स कर सकते हैं। इस तरह मेहंदी लगाने से आपके बालों का कालापन पूरी तरह नेचुरल लगेगा। इसके लिए आपको मेहंदी घोलते समय इसमें 2 अंडे का सफेद हिस्सा मिक्स कर देना है। अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर बालों पर लगाएं।

3. मेहंदी और कॉफी

बालों को काला करते समय आप मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच कॉफी पाउडर को मेहंदी के साथ मिलाकर इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लेना है। इस तरह तैयार पेस्ट को आप अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 3-4 घंटे लगा रहने के बाद आप इसे धो सकते हैं, इससे आपके ब्लैक और शाइनी हो जाएंगे।

4. मेहंदी और आंवला पाउडर

विटामिन-सी से भरपूर आंवला हमारे बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच आंवला लेकर मेहंदी के साथ मिक्स करना है। अब इसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार करें, और इसे बालों पर अप्लाई करें। 2-3 घंटे लगा रहने के बाद जब यह सूख जाए तो ताजे पानी से बालों को धो लें। बाल ज्यादा काले और शाइनी हो जाएंगे।

5. मेहंदी और केला

मेहंदी के पैकेट में एक पका हुआ केला मैस करके मिलाएं और इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लें। केले में पाया जाने वाला सल्फर हमारे बालों को सुंदर बनाने का काम करता है। इस पेस्ट को आप अपने बालों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद धो लें। यह आपके बालों को काला करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source