
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 12, 2024 2:04 PM IST
How to Cure Dark Circles : आंखों के आसपास काले घेरे की परेशानी होना इन दिनों काफी आम समस्या हो चुकी है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें बढ़ती उम्र, जेनेटिक समस्या, काफी ज्यादा थकान होना, स्क्रीन टाइम काफी अधिक होना जैसे कारण शामिल हैं। आंखों के आसपास काले घेरे होने पर चेहरा उम्र से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि डार्क सर्कल को धीरे-धीरे कम किया जाए, तो इसके लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। कुछ आसान से नैचुरल उपायों की मदद से डार्क सर्कल की परेशानी को कम की जा सकती है। आइए जानते हैं डार्क सर्कल को कम (Dark Circle Kaise Hataye ) करने के लिए क्या करें?
आंखों के आसपास काले घेरे को कम करने के लिए आप टी बैग का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए इस्तेमाल किया हुआ टी बैग लें, इसे फ्रिजर में कुछ समय के लिए रखें। इसके बाद इसे आंखों पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से आपकी आंखों को कुछ देर के लिए आराम मिलता है, जिससे थकान कम होती है। साथ ही यह डार्क सर्कल और आंखों के आसपास होने वाली झुर्रियां भी कम कर सकता है।
Also Read : डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर है खीरा, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
आंखओं से डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने के लिए खीरे का प्रयोग कर सकते हैं। खीरा एक प्राकृतिक स्किन टोनर के रूप में काम करता है। यह आंखों के आसपास के काले घेरे को काले घेरों को कम कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे को मोटे टुकड़ों में काट लें, इसके बाद इसे अपने दोनों आंखों पर रखें। इससे आपके आंखों के आसपास की डार्क सर्कल की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
गुलाब जल के इस्तेमाल से डार्क सर्कल की परेशानी को कम किया जा सकता है। गुलाबजल के इस्तेमाल से आंखों को काफी रिलैक्स फील होता है। इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो काले घेरे की परेशानी को कम कर सकते हैं। अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सोने से पहले अपने आंखों के आसपास गुलाबजल लगाएं।