Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Oil to Apply on Skin Before Playing Holi: कल होली का त्योहार है। रंगों के इस त्योहार को सभी धूम-धाम से मनाते हैं। होली के दिन घरों में गुजिया समेत कई पकवान बनते हैं। कुछ लोग होली वाले दिन घर पर ही रहना पसंद करते हैं। तो कुछ लोग होली के रंगों में जमकर खेलना पसंद करते हैं। होली के रंगों में घुलने का मजा ही अलग होता है। लेकिन, होली खेलने से पहले त्वचा को रंगों के केमिकल के लिए तैयार करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी होली खेलते हैं, तो रंगों में घुलने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल जरूर करें। होली खेलने से पहले अपने चेहरे, गर्दन और हाथों को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर लें। आप त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए और स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन 3 तरह के तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं
होली खेलने से पहले आपको अपनी त्वचा पर नारियल का तेल जरूर लगाना चाहिए। नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को होली के रंगों से बचाते हैं। नारियल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। अगर आप होली खेलने से पहले त्वचा पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे स्किन इंफेक्शन नहीं होगा। होली का रंग भी आसानी से निकल जाएगा। नारियल तेल, रंगों को त्वचा में आसानी से नहीं जाने देता है।
अगर आपके पास बादाम का तेल है, तो आप होली खेलने से पहले इसे भी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम का तेल लें और इसे अपने पूरे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगा लें। जब आप होली खेलने जाए, तो उससे 15 मिनट पहले बादाम का तेल त्वचा पर अप्लाई करें। यह त्वचा को होली के रंगों से सुरक्षित रखता है। साथ ही, त्वचा पर नमी भी बनाए रखता है।
ऑलिव ऑयल सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं। अगर आप होली खेलते हैं, तो रंग लगाने से पहले पूरी त्वचा पर ऑलिव ऑयल जरूर लगा लें। यह त्वचा को आर्टिफिशियन रंगों से सुरक्षित रखता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।