Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Banana Face Packs: हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए हम तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा का निखार कम भी हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो स्किन केयर के लिए केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, केला सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, पोटैशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। केले में मौजूद सिलिका, त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे झुर्रियों और फाइन लाइन्स के साथ ही पिंपल्स की समस्या भी दूर हो सकती है। केला चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। आज इस लेख में हम आपको केले से कुछ फेस मास्क बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको ग्लोइंग और बेदाग स्किन मिलेगी –
सबसे पहले बाउल में एक केले को मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। शहद में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं। वहीं, केला त्वचा की डीप क्लीनिंग करके निखार को बढ़ाता है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन खूबसूरत और जवां नजर आएगी।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के आप केले और दूध का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पके केले को मैश करें। इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। वहीं, गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने के साथ ही ग्लोइंग भी बनाता है। इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।
अगर आप त्वचा के डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन से परेशान हैं, तो केले और नींबू का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो दाग-धब्बों को रिमूव करने में मदद करता है। वहीं, केला स्किन को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा में निखार भी लाता है। इसके लिए आप एक केले को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप भी केले से बने ये फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कोई एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।