चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए क्रीम नहीं चेहरे पर लगाएं गुलाब जल, कुछ ही दिनों में चमक उठेगी स्किन

Chehre ke ddaag dhabbe kam kaise karein -क्या आपकी स्किन पर डार्क स्पॉट्स हैं जिन्हें कम करने के लिए आप कुछ अच्छे ब्यूटी टिप्स की तलाश में हैं। तो आप गुलाब जल का इन 2 तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं.

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2025 11:11 AM IST

Remedies to clean dark spots on face: सुंदर से चेहरे पर दाग-धब्बे दिखने लगें तो किसी का भी दिल उदास हो जाता है। क्योंकि, दाग-धब्बों की वजह से कुछ लोगों का कॉन्फिडेंस इतना कम हो जाता है कि वे बाहर जाकर किसी से मिलना-जुलना भी बंद कर देते हैं। वहींस इन दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कई बार हेवी मेकअप की मदद लेनी पड़ती है पर मेकअप से हर बार इन्हें छुपा पाना आसान नहीं होता। साथ ही मेकअप से स्किन को नुकसान (Side effects of applying makeup on skin) भी पहुंचता है। चेहरे पर दिखने वाले इन दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल में कुछ चीजें मिक्स करके लगाने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि गुलाब जल (Chehre ke daag dhabbe hatane ke liye  Gulab Jal kaise istemal kare)की मदद से चेहरे को स्पॉटलेस और क्लीन कैसे बना सकते हैं।

फेस के दाग-धब्बे कम करने के लिए गुलाब जल का ऐसे करें इस्तेमाल

गुलाब जल और नीम का फेस पैक- Neem and rose water face pack

स्किन के लिए गुलाब जल के साथ-साथ नीम (Neem and Rose Water) भी बहुत गुणकारी होता है। नीम की पत्तियों (Neem leaves) में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व स्किन को क्लीन बनाते हैं, इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करते हैं और इससे स्किन के दाग-धब्बे कम होते हैं।

ऐसे बनाएं फेस पैक

  • एक कटोरी नीम की ताजी हरी पत्तियां लें और उन्हें पानी से धोकर साफ कर लें।
  • फिर, इन्हें थोड़े-से गुलाब जल के साथ मिक्सी या सिलबट्टे पर पीस लें।
  • चेहरे पर जहां भी एक्ने मार्क्स या काले दाग-धब्बेहों वहां नीम और गुलाब जल का यह पेस्ट लगाएं।
  • 25-30 मिनट बाद चेहरा धो लें और इसे साफ कर लें।

मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल -Multani mitti and rose water face pack

  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें 1 चम्मच चंदन का पाउडर मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण में गुलाब जल डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। जरूरत के अनुसार थोड़ा और गुलाब जल मिलाएं।
  • जब स्मूद-सा पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं।
  • 30 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धोएं और स्किन पर मॉइ्स्चराइजर लगाएं
  • चेहरे के काले दाग-धब्बे कम करने के लिएमुल्तानी-मिट्टी और गुलाब जल का यह पेस्ट रोजाना लगाएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source