Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर लगाएं चावल का पानी, 40 की उम्र में भी जवां और चमकदार नजर आएगा चेहरा

फेस को ग्लोइंग और शाइनी बनाने के लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल का पानी आपकी सुंदरता को बढ़ाने के काफी काम आ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में..

चेहरे पर लगाएं चावल का पानी, 40 की उम्र में भी जवां और चमकदार नजर आएगा चेहरा
Rice water for glowing face

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 28, 2024 4:08 PM IST

चावल का पानी हमारी त्वचा और बालों के लिए बेहद ही शानदार रहता है। यदि आप सोच रहे हैं कि चावल के पानी का इस्तेमाल चेहरे पर कैसे किया जा सकता है, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। आप इसके लिए 2-3 चम्मच कच्चे चावलों को भिगोकर रख दें, और 6 घंटे तक भिगोए हुए चावल को पानी को आप अपनी स्किन शाइनी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल चावल के पानी में भरपूर पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमारी स्किन को भरपूर पोषण देने का काम करते हैं। यदि आपको चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या है तो चावल का पानी आपकी इन समस्याओं से निजात दिला सकता है। बस जान लें इसके इस्तेमाल का सही तरीका..

चेहरे पर इस तरह लगाएं चावल का पानी (Rice Water for Glowing Skin)

एलोवेरा और चावल का पानी

कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा जेल का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं का इलाज एलोवेरा साबित होता है।चावल के साथ आप यदि एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1 कप भीगे हुए चावल के पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लेना है। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह अप्लाई करें। इस पैक को 20 मिनट तक लगाने के बाद सादा पानी से चेहरा धो लें। इस प्रयोग से आपका शीशे की तरह चमक उठेगा।

हल्दी और चावल का पानी

हमारी रसोई का साधारण सा मसाला हल्दी हमारी सुंदरता को भी बढ़ाने में काफी मदद करता है। त्वचा संबंधी संक्रमण से बचने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए 1 कप चावल के पानी में 2 चम्मच हल्दी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस तरह तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। आपके चेहरे से पिंपल्स और एक्ने दूर होंगे साथ ही चेहरा चमक उठेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

नींबू और चावल का पानी

नींबू से बने फेस वॉश और फेस पैक हमारी त्वचा को गर्मी के मौसम में नरिस करने का काम करते हैं। विटामिन-सी से भरपूर नींबू हमारी त्वचा को जवां बनाए रखने में कारगर साबित होता है। त्वचा पर होने वाली टैनिंग आदि की समस्या को ठीक करने के लिए नींबू काफी कारगर उपाय है। कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में नींबू का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। चावल के पानी में आप नींबू का रस मिक्स कर लें और इसके अपने चेहरे पर कम से कम 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने का काम करता है।

About the Author

... Read More