Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Regrowth With Gulhar Leaf : पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपनी स्किन के प्रति काफी ज्यादा सजग होते हैं, लेकिन स्किन की केयर के साथ-साथ बालों की देखभाल अक्सर भूल जाते हैं। ऐसे में बालों में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे बाल डैमेज होने लगते हैं। साथ ही इसकी वजह से आपके बाल टूट भी जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बालों की केयर अच्छे से और आपके बाल समय से पहले न झड़े तो इसके लिए गुड़हल के के पत्तों का पेस्ट लगाएं। यह आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर करके बालों को उगाने में मदद कर सकता है। साथ ही इससे बालों से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल के फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
बालों के लिए गुड़हल का पत्ता काफी ज्यादा फायदेमंदसाबित हो सकता है। इसके पत्तों से बने तेल और हेयर मास्क आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर होते हैं, जो बालों के रोम को मजबूत कर सकता है। यह आपके बालों के विकास को उत्तेजित करता है और बालों के झड़ने को रोकता है। इतना ही नहीं, गुड़हल के पत्तों का प्रयोग करने से सफेद बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इससे बालों की चमक अच्छी हो सकती है।
अगर आपके बाल काफी ज्यादा टूट रहे हैं या फिर गिर रहे हैं, तो इस स्थिति में गुड़हल की पत्तियां काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इससे आपके बाल काफी ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम भी होते हैं। बालों में इसका पेस्ट लगाने के लिए आप निम्न तरीके अपनाएं।
विधि
सबसे पहले तीनों पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन पत्तों को अच्छी तरह से पीस लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही यह आपके बालों को ग्रोथ को भी बेहतर करेगा।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।