Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Face Pack For Glowing Skin-स्किन पर ग्लो और दमकता चेहरा भला किसी को नहीं पसंद आता। इसीलिए, लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उनके चेहरे पर ग्लो बना रहे और चेहरे पर दाग-धब्बे, झाइयां या स्पॉट्स (Dark spots) ना दिखायी दें। लेकिन, बहुत कोशिश करने के बाद भी भी चेहरे पर डार्क स्पॉट्स, पिम्पल्स और एक्ने (Pimple and acne) जैसी परेशानियां दिखायी देने लगती हैं। वहीं, थोड़ी उम्र बढ़ने के साथ ही स्किन ड्राई (Dry skin) होने लगती है, चेहरे पर झाइयां दिखायी देने लगती हैं और बहुत कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां भी दिखायी (Chehre par jhurriyan kyun dikhti hain) देने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी स्किन की अच्छी केयर करने की जरूरत होती है।
आजकल भी भागदौड़भरी जिंदगी में जहां लोगों के पास अपनी स्किन केयर लिए बहुत कम समय मिल पाता है। वहां, ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जिनमें कम समय और मेहनत होने के बावजूद स्किन पर बेहतर रिजल्ट्स दिखायी दें। ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां। आपको रात में सोने से पहले केवल 10 मिनट अपनी स्किन की देखभाल (Skin care before sleeping) के लिए देने हैं और इससे आपके चेहरे पर हमेशा ग्लो (Face pack for glow on skin) बना रहेगा। वहीं, स्किन भी हेल्दी और लम्बे समय से यंग दिखायी देगी। आइए जानते हैं चेहरे पर ग्लो के लिए फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका। (Homemade face pack for glowing skin in Hindi)
दादी-नानी के नुस्खों (Dadi-Nani Ke Nushkhe) में शामिल दूध की मलाई और शहद आपकी स्किन को नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाती है। मलाई में हेल्दी फैट्स होते हैं और साथ ही इसमें लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है। ये दोनों ही तत्व आपकी स्किन का पोषण करते हैं और स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज्ड भी करते हैं। जिससे स्किन को पोषण मिलता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो भी आता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।