Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for dry lips: सर्दियों में फटे होंठो की समस्या अक्सर होती है। जैसा कि लिप्स की स्किन पूरे चेहरे की स्किन की तुलना में पतली और संवेदनशील होता है। इसीलिए, जैसे ही ठंड बढ़ने लगती है होंठो की स्किन ड्राई होने लगती है। ठंड से कई बार लिप्स फट भी जाते हैं और होंठो से खून बहने और होंठो में दर्द (pain in chapped lips) की समस्या हो सकती है। मौसम बदलने के साथ ही अगर आपको भी ड्राई लिप्स (Dry lips) की समस्या होती है तो आप इस तकलीफ से आराम पाने के लिए घर में मौजूद नेचुरल चीजें लिप्स पर लगाएं। आप फटे और ड्राई लिप्स के लिए किन घरेलू नुस्खों (Dry lips ke liye gharelu upay) का इस्तेमाल कर सकते हैं उसी के बारे में पढ़ें यहां। (Dry lips treatment at home in hindi)
अगर सर्दियों में आपके होंठो की स्किन बहुत अधिक रूखी-सूखी और खुरदरी हो जाती है। ऐसे में होंठो पर आप शहद का लेप (apply honey on lips) कर सकते हैं। इससे लिप्स का रूखापन कम करने में मदद होती है। शहद में मॉइस्चराइजिंग एजेंट्स (honey is a natural moisturizer) होते हैं जो होंठों की स्किन को नमी और पोषण देते हैं। इससे लिप्स में होनेवाले दर्द और ड्राई लिप्स की समस्यासे आराम पाने में भी मदद होती है।
एक कॉटन के कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं (cotton dipped in hot water) और इससे अपने होंठों की सफाई करें।
फिर, शहद से होंठो की मालिश करें और 15-20 मिनट के लिए इसे होंठो पर लगा रहने दें। उसके बाद दोबारा गुनगुने पानी से भिगे कपड़े से लिप्स को पोंछकर साफ करें।
एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर नारियल का तेल स्किन, बालों और होंठो के लिए बहुत गुणकारी होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड पाया जाता है जो स्किन को नरिशमेंट देता है और हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है। आप नारियल के तेल को गर्म करके होंठो पर लगा सकते हैं।
होंठो पर खीरे का रस (Kheere ka ras) लगाने और रोजाना खीरा खाने से भी स्किन और होंठो की ड्राइनेस (dryness of skin) कम होती है। आप खीरे के रस में थोड़ा-सा शहद (Cucumber juice and honey) मिक्स करके अपने होंठो में लगाएं। 15-20 मिनट बाद होंठो को पानी से साफ करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।