
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 20, 2024 4:01 PM IST
Mustard Oil For Hair Growth: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, लगातार झड़ते बालों की वजह से उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, इसके प्रयोग से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे झड़ते बालों की परेशानी कम हो सकती है। अगर आप अपने बालों को लंबा और घना करना चाहते हैं, तो सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके इसका प्रयोग कर सकते हैं। आइए, जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए किस तरह इस्तेमाल करें सरसों का तेल?
बालों को लंबा करने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी और कलौंजी के बीज मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, मेथी के बीज में प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। इसे बालों में लगाने से झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। वहीं, कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल प्राकृतिक रूप से काले होते हैं। साथ ही, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। अब इसमें कलौंजी और मेथी के बीज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इस तेल के तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग डार्क न हो जाए। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल के स्टोर करके रख सकते हैं।
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे या रात भर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है। साथ ही, बालों का झड़ना भी कम होगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।