गालों पर झाइयां हटाने के लिए दही का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, 1 बार लगाने से ही दिखने लगेगा फर्क

Jhaiya Kaise Hataye : चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप दही का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान से तरीके-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : November 4, 2024 3:37 PM IST

Pigmentation On Face Treatment At Home : चेहरे पर झाइयां होने की स्थिति को हाइपरपिग्मेंटेशन भी कहा जाता है। यह जेनेटिक कारणों के अलावा कई अन्य कारणों से चेहरे पर हो सकता है। झाइयां काफी जिद्दी होते हैं, जिसे हटाने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के नुस्खों को ट्राई करते हैं। मुख्य रूप से चेहरे पर झाइयां सूरिय के संपर्क में आने के कारण, हार्मोनल बदलाव, स्किन इंजुरी और कुछ दवाओं की वजह से हो सकती हैं। चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए आप न सिर्फ महंगे-महंगे क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि कुछ आसान से नुस्खों की मदद से भी चेहरे से झाइयों को हटाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको पुराने से पुराने झाइयों को हटाने के लिए दही का इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। दही के प्रयोग से आप काफी हद तक चेहरे से झाइयों को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं झाइयां हटाने के लिए दही का किस तरह करें प्रयोग?

दही और नींबू का करें इस्तेमाल

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। इसमें दही और नींबू का मिश्रण शामिल है। दही और नींबू दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं। वहीं, दही में स्किन व्हाइटनिंग का गुण होता है। साथ ही नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होता है। ऐसे में दोनों के मिश्रण का प्रयोग करने से आपके चेहरे  की झाइयां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही लें, इसमें आधा चम्मच करीब नींबू का रस मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही पुराने से पुराने झाइयों को मिटाने में मदद मिल सकती है।

दही और शहद है फायदेमंद

चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए दही और शहद के मिश्रणका प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही लें, इसमें आधा चम्मच करीब शहद मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को क्लीन करें। इससे आपके चेहरे से झाइयां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं।

चेहरे पर लगाएं दही और हल्दी

दही और हल्दी का प्रयोग करने से न सिर्फ स्किन पर निखार आ सकता है, बल्कि इससे झाइयों की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। चेहरे पर इसे लगाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही लें, इसमें आधा चम्मच करीब हल्दी मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे झाइयों की समस्याओं को कम किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source