गर्मी में स्कैल्प में इंफेक्शन होने पर करें ये उपाय, खुजली से भी मिलेगा आराम

गर्मियों में स्कैल्प में खुजली और इरिटेशन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन परेशानियों से आराम पाने के लिए आप इन नेचुरल चीजों की मदद ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 23, 2025 9:03 AM IST

Scalp irritation relief tips- गर्मियों में पसीना, उमस और चिपचिप के कारण लोगों की स्किन के साथ-साथ स्कैल्प में भी कई तरह की समस्याएं (Scalp related problems in summers) होती है। स्कैल्प में खुजली, इरिटेशन, इंफेक्शन और अन्य तरह की समस्याएं गर्मियों में हो सकती हैं। कई बार शैम्पू करने पर थोड़ा आराम जरूर मिलता है पर थोड़ी ही देर बाद फिर से सिर में खुजली (Itching in Scalp) की समस्या शुरू हो जाती है। इस परेशानी से आराम पाने के लिए आप गर्मियों के मौसम में अपने हेयर केयर रूटीन (Daily hair care routines) में बदलाव कर सकते हैं। हल्के और कम चिपचिपाहट वाले शैम्पू, सिरम और हेयर कंडीशनर (Hair conditioner) गर्मियों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त होते हैं। आप भी अपने बालों की जरूरत के हिसाब से इन चीजों का इस्तेमाल करें। वहीं, अपने सिर में लगाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घरेलू उपाय आपके सिर की खुजली कम करते हैं और बालों को भी स्वस्थ बनाते हैं। आइए यहां पढ़ें ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय जो गर्मियों में स्कैल्प में खुजली और इरिटेशन को कम करते हैं।

स्कैल्प में लगाएं मेथी और नारियल तेल से बना ये घरेलू हेयर पैक-Homemade hair pack for Itchy scalp.

स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आप मेथी दाना या मेथी के सूखे बीजों (Methi seeds) का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। मेथी से बालों का टेक्स्चर भी सुधरता है। स्कैल्प में खुजली और इंफेक्शन कम करने के लिए आप मेथी दाना (Methi dana) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं मेथी का हेयर मास्क

  • 3-4 चम्मच मेथी दाना लें और पानी में भिगो दें। 8-10 घंटों बाद इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भीगे हुए मेथी के बीजों (Soaked methi seeds) को छानकर अलग कर लें। फिर उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब किसी बर्तन में 4 चम्मच नारियल का तेल गर्म करें और नारियल के तेल में मेथी का पेस्ट मिलाएं।
  • 5-10 मिनट तक नारियल तेल (Coconut oil) और मेथी के पेस्ट (Methi seeds pastes) को पकने दें।
  • फिर, इस पेस्ट को आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद सिर में मेथी और नारियल तेल का पेस्ट लगाएं।
  • 1-2 घंटे बाद सिर को पानी से धो लें। फिर, किसी माइल्ड शैम्पू से बालों और स्कैल्प को क्लीन करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source