Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
अगर आप अपने बालों को झड़ते हुए रोकना चाहते हैं, तो मेथी के दाने, प्याज, अदरक और विटामिन ई कैप्सूल का प्रयोग कर सकते हैं। बालों के लिए इन चीजों के अलग-अलग फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में नारियल तेल लें और फिर इसमें मेथी दाना, प्याज और अदरक डालकर अच्छे से पकाएं। इस तेल को तब तक पकाएं, जब तक कि यह काला न पड़ जाए। फिर सबसे बाद में इसमें विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। अब इस तेल को छानकर एक डब्बे में भर लें।
बता दें कि नारियल के तेल के साथ प्याज, मेथी और अदरक को मिलाकर बनाया गया यह तेल बालों के लिए बहुत कारगर होता है। जिन लोगों के बाल लगातार झड़ रहे हैं, इस तेल के नियमित इस्तेमाल से 15 दिन में ही नए बाल उगने लगते हैं। दरअसल, जहां नारियल का तेल बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करता है, वहीं प्याज नए बालों की ग्रोथ में कारगर होता है। मेथी दाने की बात करें, तो यह निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ को दूर करने में मदद करता है। वहीं, अदरक स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और विटामिन ई बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। इससे बाल शाइनी और सिल्की बने रहते हैं।
यदि बालों में अच्छी तरह से तेल लगाया जाए, तो बालों का झड़ना एक महीने में कम हो सकता है। बालों में तेल लगाने का सही तरीका यह होता है कि पहले आप तेल को गुनगुना गर्म करें, फिर इससे बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करें। तेल लगाने के करीब एक घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।