Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

झाइयां हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर

Coconut oil for Hyperpigmentation :  चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं असरदार नुस्खों के बारे में-

झाइयां हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर
Pigmentation

Written by Mishra Kishori |Updated : October 24, 2024 12:04 PM IST

Hyperpigmentation remedies : हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण स्किन के आसपास काफी ज़्यादा गहरे निशान हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब स्किन में काफी मेलेनिन बनने लगती है। यह वह रंग है, जो स्किन को उसका रंग देता है। हाइपरपिग्मेंटेशन रंग की स्किन पर बहुत आम है, क्योंकि गहरे रंग की स्किन में पहले से ही मेलेनिन की मात्रा ज़्यादा होती है। किसी तरह की जलन, खरोंच, मुंहासे, स्किन रैशेज, स्किन पर कोई अन्य चोट लगने की वजह से झाइयां होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। चेहरे से जिद्दी झाइयों को कम करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इसमें नारियल तेल शामिल है। नारियल तेल के प्रयोग से आप जिद्दी झाइयों को कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको जिद्दी झाइयां हटाने के लिए नारियल तेल का किस तरह इस्तेमाल करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए क्या करें?

झाइयों के लिए नारियल तेल के क्या हैं फायदे? - Coconut Oil for Pigmentation

नारियल का तेल अपने मॉइस्चराइज़िंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो हल्के पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी झाइयां काफी गंभीर है, तो इस स्थिति में आयुर्वेदिक तेल या कुमकुमादि या गोटू कोला जैसे तत्वों का प्रयोग कर सकते हैं।

झाइयां हटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल?

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप कई तरह से नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें प्रयोग?

Also Read

More News

नारियल तेल और एलोवेरा - Aloe Vera and Coconut Oil

चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच करीब नारियल तेल लें, इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे झाइयों को कम करने में मदद मिल सकती है।

नारियल तेल और कपूर - Coconut oil with Kapoor

झाइयां हटाने के लिए नारियल तेल और कपूर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में 2 से 3 कपूर डालकर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद तेल को अच्छी तरह से मिक्स करके इसे चेहरे पर एप्लाई करें। इससे झाइयां काफी जल्दी कम हो सकती है।

नारियल तेल और करी पत्ता - Coconut oil With Curry Leaves

नारियल तेल में में कुछ करी पत्तों को डालकर छोड़ देने के बाद इस तेल को सोने से पहले अपने चेहरे पर एप्लाई करें। इससे आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी। वहीं, धीरे-धीरे पिग्मेंटेशन की परेशानी कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : चेहरे से जिद्दी झाइयां मिटाने के लिए कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सब पूछेंगे खूबसूरती का राज