Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नींबू के साथ इस सफेद चीज का मिक्स्चर चेहरे पर लाएंगा बल्ब जैसा ग्लो, इन स्किन प्रॉब्लम्स से भी मिलेगा छुटकारा

Nimbu fitkari lagaane ke fayde: स्किन से जुड़ी कुछ बड़ी प्रॉब्लम्स जैसे झुर्रियां और पिम्पल्स से राहत पाने में नींबू का रस इस खास चीज के साथ मिक्स करके लगाने से फायदा हो सकता है।

नींबू के साथ इस सफेद चीज का मिक्स्चर चेहरे पर लाएंगा बल्ब जैसा ग्लो, इन स्किन प्रॉब्लम्स से भी मिलेगा छुटकारा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 4, 2025 4:56 PM IST

Lemon Juice-Alum Benefits For Skin: नींबू का रस हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है। नींबू का रस अलग-अलग चीजों के साथ मिक्स करके जब स्किन या बालों पर लगाया जाता है तो इससे कमाल के रिजल्ट्स दिखायी दे सकते हैं। जैसें बालों में नींबू का रस (balon mein nimbu ka ras lagaane se kya hota hai) मिलाने से स्कैल्प की हेल्थ सुधरती है और इससे आपकी स्कैल्प में इंफेक्शन (Scalp infection) होने का रिस्क भी कम होता है। वहीं, स्किन पर नींबू का रस लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स भी कम हो जाती हैं। फिटकरी भी ऐसी ही एक चीज है जो नींबू के जूस में मिलाकर लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे (Nimbu fitkari ke fayde) हो सकते हैं।

बता दें कि,फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं। वहीं, नींबू के रस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी (Vitamin C) स्किन को हेल्दी और इंफेक्शन फ्री रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि नींबू के रस में फिटकरी मिलाकर लगाने (Nimbu ke saath fitkari lagaane se kya hota hai) का तरीका और इसके फायदे।

स्किन पर नींबू-फिटकरी लगाने के फायदे क्या हैं? (Benefits of fitkari with lemon juice for skin)

स्किन पर आता है निखार (Glow on skin)

स्किन में नयी सेल्स लगातार बनती रहती हैं और पुरानी सेल्स खत्म होने के बाद स्किन की ऊपरी परत पर जमा होने लगती हैं। डेड स्किन सेल्स की इस परत की वजह से स्किन डल, डार्क और रफ दिखायी देने लगती है। नींबू का रस और फिटकरी स्किन पर लगानेसे इस डेड स्किन सेल्स की परत को साफ करने में मदद मिलती है। इससे आपकी स्किन पर नयी चमक आती है और आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखायी देती है।

Also Read

More News

डार्क स्पॉट्स हो सकते हैं कम (Reduces dark spots on skin)

जिन लोगो के चेहरे पर बहुत से दाग-धब्बे दिखायी देते हैं उनके लिए फिटकरी और नींबू के रस का मिश्रण बहुत काम का साबित हो सकता है। यह पिम्पल्स और एक्ने की समस्या को कम करता है और साथ ही चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को कम करता है। इस तरह नींबू के रस में फिटकरी मिलाकर लगाने से आपकी स्किन स्पॉटलेस नजर आ सकती है।

झुर्रियों से मिलता है छुटकारा (helpful in preventing wrinkles)

स्किन पर नींबू का रस और फिटकरी मिलाकर लगाने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे झुर्रियां कम हो सकती हैं। नींबू का रस और फिटकरी लगाने से स्किन में कसाव आता है। इससे स्किन पर फाइन लाइंस और सिलवटें नहीं दिखायी देतीं और इससे आपकी स्किन लम्बे समय तक यंग और सुंदर दिखायी देती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन पर फिटकरी-नींबू का रस लगाने का तरीका (How to apply Lemon juice and alum on skin)

  • 2 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें चुटकीभर फिटकरी का पाउडर मिलाएं।
  • अब स्किन पर नींबू-फिटकरी का मिश्रण लगाएं।
  • हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। फिर, 15 मिनट के लिए इसे स्किन पर लगा रहने दें।
  • फिर चेहरा सादे पानी से साफ करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।