गर्मियों में सोने से पहले चेहरे पर कैसे लगाएं एलोवेरा? जानें, सही तरीका
How to Apply Aloe Vera on face : गर्मियों में रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाने से ढेरो फायदे हो सकते हैं। वहीं, कुछ चीजों के साथ एलोवेरा मिक्स करके लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स कम होती हैं।
Aloe Vera For Skin: एलोवेरा हेल्थ से लेकर आपके बालों और स्किन सभी के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा का जूस पीने से वेट लॉस में मदद होती है वहीं, एलोवेरा जेल लगाने से स्किन और बालों की कई प्रॉब्लम्स भी कम होती है। एलोवेरा जिसे आयुर्वेद में घृतकुमारी भी कहा जाता है, स्किन के लिए एक नेचुरल मेडिसिन की तरह काम करता है। स्किन पर एलोवेरा लगाने के कई तरीके आयुर्वेद में भी बताए गए हैं। वहीं, महिलाएं हमेशा से एलोवेरा का इस्तेमाल अपनी त्वचा की रंगत निखारने, पिम्पल्स से राहत पाने और सनबर्नजैसी परेशानियों में आराम पाने के लिए करती रही हैं।
इसी तरह रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाने से इसका असर कई गुना बढ़ जाता है और स्किन को फायदे भी बेहतर होते हैं। आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डिंपल कोठारी से जानते हैं कि रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल कैसे और किन चीजों के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए और इससे किन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।
गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है?
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल तत्व भरे हुए होते हैं। वहीं, इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो स्किन की सूजन कम करती हैं, इंफेक्शन का रिस्क कम करती हैं और स्किन को स्वस्थ भी बनाती हैं। वहीं,चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे कम करने और स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए भी एलोवेरा जेल से स्किन की मालिश की जा सकती है। रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाने से स्किन को रातभर पोषण मिलता रहेगा और स्किन सेल्स तेजी से रिपेयर भी होंगी। इससे, स्किन की प्रॉब्लम्स भी तेजी से कम होती हैं।
गर्मियों में चेहरे पर कैसे लगाएं एलोवेरा? - Ways to Apply Aloe Vera on Face
गर्मियों में आप अपने चेहरे पर कई तरह से एलोवेरा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं, तरीके-
ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगाएं एलोवेरा
गर्मियों में ऑयली स्किन वालों की प्रॉब्लम्स अधिक बढ़ सकती हैं क्योंकि पसीने और उमस के कारण स्किन चिपचिपी और डल दिखायी दे सकती है। इसी तरह स्किन की फ्रेशनेस भी कम होती रहती है। गर्मियों में आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करके ऑयली स्किन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन को नेचुरली पोषण और हाइड्रेटेशन मिलेगा। साथ ही एलोवेरा जेल आपके स्किन पोर्स को भी बंद नहीं होने देता जिससे स्किन पर पिम्पल्स होने का रिस्क भी कम होता है।
ड्राई स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं एलोवेरा और शहद
स्किन के लिए शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। शहद स्किन को भीतर तक पोषण देता है जिससे स्किन सॉफ्ट बनती है। वहीं, शहद के एंटी-बैक्टेरियल तत्व स्किन को स्वस्थ बनाते हैं। आप रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल और शहद को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसे स्किन पर 20-30 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर गीले कपड़े या रूई से पोंछ लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।