चेहरे पर चावल के आटे में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगी झाइयां

चावल के आटे का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन से दाग-धब्बों की छुट्टी कर देता है। आज हम आपको चावल के आटे से बने कुछ फेस पैक्स के बारे में बताने वाले हैं जो स्किन को निखरा हुआ बनाएंगे।

WrittenBy

Written By: Vishal Giri | Updated : September 16, 2024 5:22 PM IST

Can rice flour remove freckles?: हेल्दी स्किन हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण स्किन से जुड़ी समस्या आम होती जा रही हैं। कई बार तो स्किन इतनी डल हो जाती है कि पूरा चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है। इसके लिए लोग कई चीजें चेहरे पर लगाते हैं, लेकिन कुछ खास कमाल देखने के लिए नहीं मिलता। सुंदर और बेदाग त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए चावल के आटे का उपयोग एक पुराना और प्रभावी तरीका है। चावल के आटे में कुछ प्राकृतिक तत्व मिलाकर आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। यहां 2 चीजें हैं जिन्हें आप चावल के आटे में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।

चावल का आटा और हल्दी (Rice Flour and Turmeric Face Pack)

हल्दी अपने एंटी माइक्रोबियल गुणों से त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के पिंपल्स, झाइयों और झुर्रियों जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है। यह दाग-धब्बों को दूर करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है।

1. एक कटोरी में चावल का आटा और हल्दी पाउडर मिलाएं।

2. इसमें धीरे-धीरे दूध या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

3. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

4. सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

चावल का आटा और शहद (Rice Flour and Honey Face Pack)

चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार होती है। चावल का आटा त्वचा की ऊपरी परत को धीरे-धीरे साफ करता है, जबकि शहद उसे गहराई से पोषण देता है और नमी प्रदान करता है। शहद में मॉइस्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं ।

एक कटोरे में चावल का आटा, शहद और जरूरत के हिसाब से गुलाब जल लें और मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक गर्मियों के लिए खासकर लाभदायक हो सकता है, क्योंकि यह स्किन टैनिंग दूर करने में मदद करता है।

उपयोग के फायदे

त्वचा की रंगत निखारना- चावल का आटा त्वचा की रंगत को निखारता है और उसे चमकदार बनाता है।

झाइयों को कम करना- हल्दी और शहद के गुण झाइयों को कम करने में मदद करते हैं।

मृत त्वचा को हटाना- यह मिश्रण त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा ताजगी महसूस करती है।

इसका हर रोज उपयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा। ध्यान रखें कि किसी भी नए स्किन केयर रूटीन को अपनाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी प्रकार की एलर्जी से बचा जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source