त्वचा से जिद्दी दाग, झुर्रियों को हटाकर चमक लाए सेब का छिलका, इस तरह करें इस्तेमाल निखर जाएगी त्वचा

चेहरा कम उम्र में ही आने लगा है बूढ़ा, झुर्रियों, डार्क सर्कल से हैं परेशान, तो केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने की बजाय सेब के छिलके से बने इन दो फेस पैक का करें चेहरे पर इस्तेमाल, चेहरा कुछ ही दिनों में दमक उठेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 12, 2021 8:21 PM IST

Apple Peel Benefits for skin in Hindi: हर किसी को हेल्दी, ग्लोइंग, बेदाग और निखरी त्वचा की ख्वाहिश होती है। त्वचा को खूबसूरत और हेल्दी बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती  हैं, लेकिन इनसे फायदा होने की बजाय नुकसान ही हो जाता है। आज बढ़ते प्रदूषण, बेतरतीब जीवनशैली, गलत खानपान के कारण कम उम्र में ही त्वचा बूढ़ी नजर आने लगती है। चेहरे पर लकीरें, झुर्रियां, आंखों के नीचे डार्क सर्किल, मुंहासों के दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इनसे पीछा छुड़ाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स तो आपको कुछ दिनों के लिए राहत प्रदान कर सकते हैं, लेकिन लंबे दिनों तक लाभ पाना है, तो आप घरेलू उपायों को ही चेहरे पर ट्राई करें। इसके लिए सेब के छिलके (Apple Peel Benefits) का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के छिलके में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा पर होने वाली समस्याओं को कम करते हैं। हार्श केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा खराब हुई है, वो भी ठीक हो जाता है।

सेब के छिलके का कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल? (Apple Peel Benefits for skin in Hindi)

सेब का छिलका और टमाटर दे बेदाग त्वचा  

सेब का छिलका (Apple Peel benefits for skin care) चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका छिलका क्लिंजर, मॉइश्चराइजर की तरह चेहरे पर असर दिखाता है। सेब के छिलके का पेस्ट बना लें। इसमें टमाटर का गूदा मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। निखरी त्वचा पाने के लिए यह फायदेमंद होता है। आप इस फेस पैक में थोड़ा सी दही या छाछ भी मिला सकते हैं। सेब के छिलके के पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें।

सेब का छिलका और ओट्स निखारे त्वचा

सेब के छिलका (Apple Peel Benefits for skin) लें। इसमें 2 चम्मच ओट्स लें। दोनों को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें। बीच-बीच में मसाज भी कर सकती हैं। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। त्चवा के दाग-धब्बे, झुर्रियों आदि से छुटकारा मिलेगा। कुछ ही सप्ताह में बेदाग और निखरी त्वचा प्राप्त हो जाएगी।

Banana Peel: केले के छिलकों को फेंके नहीं, यूं करें त्वचा पर इस्तेमाल, दूर होंगी दाग-धब्बे, झुर्रियों की समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.