
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 22, 2020 4:11 PM IST
एप्पल साइडर विनेगर है जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरत स्किन का राज़, ऐसे लगाएं त्वचा पर सेब का सिरका
Jacqueline Fernandez Beauty Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की ग्लोइंग स्किन और उनके चेहरे पर दिखने वाली फ्रेशनेस लोगों को आकर्षित करती है। देखने वाले ना जैकलीन की मासूमियत बल्कि अपनी खूबसूरत त्वचा की भी तारीफ करते हैं। इस तरह की हेल्दी स्किन पाने के लिए जैकलीन काफी जतन करती हैं। हालांकि, उनके ब्यूटी सीक्रेट्स काफी सिम्पल हैं। जैकलीन सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) पीती हैं। (Skin Care Tips)
एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका एक हेल्दी फूड है। यह वेट लॉस से लेकर स्किन हेल्थ सुधारने (Apple Cider Vinegar Benefits) का भी काम करता है। जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez Beauty Secrets) रोज़ाना सुबह एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करती हैं। जैकलीन ने अपने ब्यूटी रूटीन के बारे में मीडिया में कई बार बातें की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वे रोज़ सुबह एप्पल साइडर विनेगर, पानी में मिलाकर पीती हैं। साथ ही जैकलीन अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए इस तरह का मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन अपनाती हैं-
चेहरे पर एप्पल साइडर विनेगर से बना स्किन टोनर (Natural Skin Toner) लगा सकती हैं आप। इसके लिए आपको 2 चम्मच पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। फिर, रूई की मदद से आप इसे स्किन पर लगाएं। इस टोनर को लगाने से अगर आपको स्किन में इरिटेशन महसूस हो सकती है। ऐसे में पानी थोड़ा अधिक मात्रा में मिलाएं। सेब के सिरके से बना यह स्किन टोनर स्किन का पीएच लेवल सही रखता है। (Ways to use Apple Cider Vinegar for Skin Care)
एक अच्छे और नैचुर स्किन एस्ट्रिजेंट (Natural Skin Astringent) के तौर पर भी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा में छोटे-मोटे कट्स, इरिटेशन और जलन जैसी परेशानियों को कम करता है। 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक आइस क्यूब के साथ थोड़ी देर के लिए रखें। फिर, इसे अपनी स्किन पर लगाएं। (Beauty Tips in Hindi)