Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Anushka Sharma Skin Care: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स के अलावा उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं। हर लड़की अनुष्का की तरह चमकदार स्किन पाना चाहती है। उनके फैंस हमेशा उनकी ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन का राज जानना चाहते हैं। अनुष्का की खास बात यह है कि स्किन केयर के लिए वे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल चीजों को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। अगर आप भी अनुष्का की तरह खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ब्यूटी सीक्रेट (Anushka Sharma Beauty Secret In Hindi)। आइए, जानते हैं -
अनुष्का मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर मसाज करती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और स्किन के पोर्स भी खुल जाते हैं। साथ ही, मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है।
अनुष्का अपनी स्किन पर नारियल तेल लगाना पसंद करती हैं। यह उनकी स्किन को मॉइश्चराइज करता और उसे मुलायम बनाने में भी मदद करता है। खासतौर पर, ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है।
अपनी स्किन को डिटॉक्स करने के लिए अनुष्का नीम फेस पैक लगाती हैं। इसके लिए वो नीम के पत्तों के पेस्ट में दही, गुलाब जल और दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं। इससे उनकी स्किन साफ रहती है और चेहरे का ग्लो बरकरार रहता है।
अनुष्का अपनी डाइट के साथ-साथ स्किन केयर में भी फ्रूट्स को शामिल करती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे चेहरे पर पके हुए केले को मैश करके लगाती हैं। यह एक बेहतरीन क्लींजर है और त्वचा को यूथफुल रखता है।
एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बताया था कि उन्हें नैचुरल स्किन और नो मेकअप लुक पसंद है। अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए वो क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करती हैं।
अगर आप भी अनुष्का की तरह खूबसूरत और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं, तो उनके ब्यूटी हैक्स को फॉलो कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको अपने स्किन टाइप के अनुसार ही चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए।