Madalsa Sharma Beauty And Fitness Secrets: हमेशा पॉजिटिव रहना है मदालसा शर्मा का ब्यूटी सीक्रेट, इस तरह रखती हैं अपनी स्किन और हेल्थ का ख्याल

अनुपमा फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा का स्टाइल और उनकी हेल्दी-ग्लोइंग स्किन उनकी पहचान है। आइए जानें कैसे रखती हैं मदालसा शर्मा अपनी स्किन का ख्याल और क्या हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स । (Madalasa Sharma Beauty Secrets)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 6, 2021 6:41 PM IST

Madalsa Sharma Beauty And Fitness Secrets:छोटे परदे के मशहूर सितारों में मदालसा शर्मा का नाम भले ही कुछ साल पहले ही चमकना शुरू हुआ। लेकिन, मदालसा फिल्मी दुनिया या एक्टिंग वर्ल्ड में बहुत पहले से एक्टिव हैं। टीवी के नंबर 1 शो अनुपमां (Anupamaa) में अपने रोल काव्या के ज़रिए घर-घर में पहचान पायी है मदालसा ने। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) जैसे कलाकारों के साथ बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ मदालसा ने अपने किरदार को निभाया। इस कैरेक्टर को मदालसा ने बखूबी निभाया और इसके लिए अवॉर्ड भी जीता है। मदालसा का स्टाइल और उनकी हेल्दी-ग्लोइंग स्किन भी उनके फैंस को आकर्षित करती है। आइए जानें कैसे रखती हैं मदालसा शर्मा अपनी स्किन का ख्याल और क्या हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स । (Madalsa Sharma Beauty And Fitness Secrets In Hindi)

हेल्दी लिविंग को देती हैं अहमियत

मदालसा शर्मा दिल से खुश होने को ही खूबसूरती का सीक्रेट मानती हैं। वह कहती हैं कि अगर आप अपनी ज़िंदगी में खुश हैं तो यह आपकी स्किन और चेहरे पर भी दिखायी देगा। इसी तरह अभिनेत्री हेल्दी इटिंग (Healthy Eating) और हेल्दी लिविंग (Healthy Living) के कॉन्सेप्ट में विश्वास करती हैं। उनके अनुसार लोगों को हेल्दी डायट की अहमियत समझनी चाहिए और हेल्दी और बैलेंस्ड भोजन खाना चाहिए। (Importance of healthy eating)

8 घंटे की नींद को मानती है ज़रूरी

अच्छी नींद को स्किन हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मदालसा कहती हैं कि भरपूर नींद लेने से आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। (Beauty benefits of sleep)

सुबह पीती हैं नींबू पानी

मदालसा सुबह उठते ही अपना चेहरा साफ करती हैं और उसके बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस (warm water with lemon) मिक्स करके पीती हैं।

कम मेकअप का करती हैं इस्तेमाल

अभिनेत्री कहती हैं वह कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं ताकि, स्किन हेल्दी और प्रॉब्लम फ्री बनी रहे। इसी तरह मदालसा ब्यूटी पार्लर जाकर ट्रीटमेंट्स लेने की बजाय घरेलू नुस्खों और नैचुरल ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल करती हैं।

हर छोटी-बड़ी बात पर स्ट्रेस नहीं लेती

मदालसा ऑनलाइन ट्रोलिंग, बेवजह की तुलना या कॉम्पिटिशन जैसी बातों की अधिक फिक्र नहीं करतीं। वह इन चीज़ों से ना तो परेशान होती हैं और ना ही इन पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देती हैं। अभिनेत्री के अनुसार इससे, मेंटल और फिजिकल हेल्थ प्रभावित होती है जो आपकी ज़िंदगी पर बुरा असर डाल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source