
Also Read
हमारे आस-पास ऐसी कई चीजें हैं जो कि त्वचा की कई समस्याओं में काम आ सकती हैं। जैसे कि कुछ पत्ते। जी हां, प्रकृति में कुछ ऐसे पत्ते मौजूद हैं जो कि एंटीबैक्टीरियल हैं और स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इन पत्तों को आप उबाल कर इनका पानी लगा सकते हैं। इन्हें पीस कर और इनका लेप बना कर इन्हें चेहरे पर लगा सकते हैं तो, आप इन्हें त्वचा को हमेशा खूबसूरत बनाए रखने के लिए खा भी सकते हैं। तो, आइए आज हम आपको 5 एंटीबैक्टीरियल पत्तों के बारे में बताते हैं जो कि स्किन की कई समस्याओं में काम आ सकते हैं।
करी पत्ता (Curry leaves) में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है। ये तीनों ही स्किन के लिए अगल -अलग तरीके से काम करते हैं। दरअसल, करी पत्ता का एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा में एक्ने कम करने और कंट्रोल करने में मददगार है। होता ये है कि एक्ने के बैक्टीरिया स्किन के अंदर तेजी से बढ़ रहते हैं और करी पत्ते का लेप इसे कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही ये लेप स्किन पोर्स को भी डिटॉक्स कर सकती है जिससे आगे चल कर आपको एक्ने की समस्या होने की संभावना कम हो जाती है।
नीम का पत्ता (Neem leaves) एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। इसे पीस कर चेहरे पर रेगुलर लगाने से ये एक्ने कम कर देता है। साथ ही ये स्किन पोर्स को भी अंदर से साफ करता है और एक्ने को बढ़ने से रोकता है। साथ ही नीम का पत्ता त्वचा के लिए कारगर तरीके से काम करता है। ये एग्जिमा को कम कर सकता है और रैशेज में भी असरदार है।
पुदीने का पत्ता स्किन की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है। ये स्किन को अंदर से ठंडा करता है और इसके पीएच को बैलेंस करने में मददगार है। पर जिन लोगों की ऑयली स्किन है और बार-बार एक्ने की समस्या होती है उनके लिए ये ज्यादा ही फायदेमं है। पहले तो ये त्वचा में ऑयल कंट्रोल करता है। दूसरा ये पीएच बैलेंस करता है और तीसरा ये एक्ने को रोकता है। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने को कम करने में मदद करता है।
तुलसी का पत्ता त्वचा के लिए हर तरह से फायदेमंद है। इसे खाना जहां खून को अंदर से प्यूरीफाई करता है। वहीं, इसे पीस कर चेहरे पर लगाने से स्किन को साफ करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। रेगुलर इसका इस्तेमाल करने वालों के लिए ये स्क्रब की तरह भी काम करता है। ये पोर्स में छिपी गंदगी को साफ करता है और स्किन की रंगत निखारता है।
नींबू के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। ये गुण स्किन को अंदर से स्वस्थ रखने और एक्ने को दूर करने में मददगार है। नींबू के पत्ते को अगर आप पीस कर अपने चेहरे पर लगाएं तो ये स्किन पोर्स को साफ करेगा। साथ ही स्किन को डिटॉक्सीफाई करेगा और खुजली व रैशेज जैसी समस्याओं में कारगर तरीके से काम करेगा।