
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 29, 2023 7:15 PM IST
Skincare tips for young skin: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हमारी स्किन के रिन्यूवल की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। इससे स्किन में कोलाजन के उत्पादन और नेचुरल नमी या सीबम का बनना भी कम हो जाता है। इन सबकी वजह से स्किन बहुत अधिक ड्राई होने लगती है और स्किन पर एजिंग के लक्षण दिखायी देने लगते हैं। बता दें कि, झुर्रियां, काले धब्बे और स्किन की ड्राईनेस बुढ़ापे के महत्वपूर्ण लक्षण हैं। प्रदूषण, धूप, अनहेल्दी डाइट और तम्बाकू के सेवन जैसे कई कारणों से स्किन बूढ़ी और पुरानी दिखायी देने लगती हैं। लेकिन, अगर लोग कम उम्र से ही अपनी स्किन का ख्याल रखें और उसे सही प्रकार का पोषण दें तो इससे स्किन को लम्बे समय तक यंग रखने में मदद हो सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार धूप से स्किन को सबसे अधिक डैमेज होता है और इस डैमेज से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को धूप में जाने से बचना चाहिए। इसी तरह डाइट और लाइफस्टाइल जितना हो सके उतना हेल्दी बनाएं। साथ ही अपनी स्किन केयर रूटीन को भी सही तरीके से फॉलो करें। यंग और हेल्दी स्किन के लिए जिन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करने की भी सलाह दी जाती है, उनके बारे में पढ़ें यहां।