
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 29, 2020 5:36 PM IST
इन 3 एसेंशियल ऑयल में है स्किन की हर प्रॉब्लम का इलाज
चाहे महिला हो या पुरुष, कोई भी नहीं चाहेगा कि वह अपनी जवानी के दिनों में बूढ़ा दिखें। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के संपर्क में आने, खराब खानपान, तनाव, अच्छी स्किन की देखभाल के अभाव, नकारात्मकता और अनियमित लाइफस्टाइल के चलते लोगों को न चाहते हुए भी जवानी में गहरे डार्क सर्कल, झुर्रियों और फाइनलाइंस का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो इन स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है। हालांकि कई ब्रॉंड्स इन सभी समस्याओं से छुटाकरा पाने का दावा करते हैं, लेकिन वास्तविकता क्या है उससे आप भी रूबरू हुए होंगे। ऐसे में स्किन की इन समस्याओं को कम करने के लिए प्राकृतिक उपचार से बेहतर भला और क्या हो सकता है? एसेंशियल ऑयल की मदद से भी आप इन सभी समस्याओं को बॉय बॉय कह सकते हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। एसेंशियल ऑयल एंटी-एजिंग के प्रभाव को कम करने का सबसे बेहतर और जबरदस्त उपाय है। क्योंकि इसमें मजबूत एंटीऑक्सिडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं और त्वचा की नमी के स्तर को बनाए रखते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे एसेंशियल ऑयल बता रहे हैं जो आपकी स्किन से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।
स्किन को हेल्दी रखने और विकारों को दूर करने में रोज़ ऑयल सबसे बेहतरीन एसेंशियल ऑयल में से एक है। रोज़ में मजबूत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन से संबंधित सभी संक्रमणों को दूर करने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे स्किन में अप्लाई करने से एंटी एजिंग और फाइन लाइंस जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
इस एसेंशियल ऑयल के फायदों की अगर बात करें तो शायद समय कम पड़ जाए। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण स्किन के ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एस्थेटिक डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चंदन के तेल मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं का इलाज करने में सक्षम है।
यह एसेंशियल ऑयल प्रॉब्लम को दूर करने के साथ ही आपकी स्किन को टोन भी करता है। इसके अलावा, इसका उपयोग हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने और स्किन को स्मूथ बनाने के लिए भी किया जाता है। लोबान के तेल में मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण स्किन की सूजन को कम करने, एंटी एंजिग को रोकने और सेल्स के बेहतर विकास में मदद करते हैं। जिन लोगों की स्किन में स्ट्रेच मार्क्स और निशान होते हैं लोबान का तेल उसने निपटने में भी मदद करता है।