Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Anti Ageing Diet : झुर्रियों, दाग-धब्बों, साइन ऑफ एजिंग को कम करते हैं ये 5 सुपरफूड्स

त्वचा को चमकदार बनाने के साथ रिंकल्स, साइंस ऑफ एजिंग की समस्याओं को दूर रखने के लिए डायट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स।

Anti Ageing Diet : झुर्रियों, दाग-धब्बों, साइन ऑफ एजिंग को कम करते हैं ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को बेअसर करने के लिए खाएं ये फूड्स।

Written by Anshumala |Published : November 4, 2019 4:45 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ ही आपकी त्वचा की उम्र भी ढलने लगती है। त्वचा डल, बेजान दिखती है। झुर्रियों और लकीरों से त्वचा भर जाती है, जो देखने में काफी खराब नजर आती हैं। आप भी परेशान हैं बढ़ती उम्र से संबंधित इन सभी समस्याओं से त्वचा का खास ख्याल रखना होगा वरना जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाएगी, ये सारी स्किन संबंधित समस्याएं भी चेहरे पर अधिक नजर आने लगेंगी। बेहतर होगा कि आप 30 वर्ष के बाद से ही अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना शुरू कर दें। साथ ही उन चीजों को सेवन (Best Anti Aging Foods for Women) करें, जो त्वचा को चमकदार बनाने के साथ रिंकल्स, साइंस ऑफ एजिंग की समस्याओं को दूर रखते हैं। उम्र बढ़ने के साथ नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया भी धीमी पड़ने लगती है, जिसका असर शरीर के साथ ही त्वचा पर साफ (Anti Ageing Diet) नजर आने लगता है।

अंडे

त्वचा और बालों को हेल्दी रखना है, तो एक अंडा हर दिन नाश्ते में खाएं। कोशिकाएं प्रोटीन से बनती हैं और अंडों में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है। तो अधिक दिनों तक चेहरे की खूबसूरती (Anti Ageing Diet for skin) को बरकरार रखना है, तो अंडा जरूर खाएं।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन्स और खनिज अधिक होते हैं, त्वचा को हेल्दी बनाए रखतेहैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है। इससे झुर्रियों की समस्या नहीं होती है।

Also Read

More News

मेथी

सर्दियों में मेथी खूब मिलती है। इसका सेवन करना शुरू कर दें। मेथी में खनिज, पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट्स काफी होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है। यह कम उम्र में त्वचा में होने वाली समस्याओं से भी आपको बचाए रखती है। चेहरे की झुर्रियां भी दूर होती हैं।

बादाम

बादाम शरीर को ऊर्जा देता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ ही विटामिन ई भी होता है, जो त्वचा में नई कोशिकाएं के निर्माण में मदद करता है। हर दिन तीन से चार बादाम खाएंगी, तो बढ़ती उम्र का प्रभाव त्वचा पर जल्दी नहीं दिखेगा।

दही

त्वचा से जुड़ी हर समस्या के लिए दही का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। दही में मौजूद कैल्शियम त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे दाग-धब्बे, साइंस ऑफ एजिंग, रिंकल्स, मुंहासों आदि से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

Skin Care Tips : चेहरे की चमक रहेगी ताउम्र बरकरार, बस खाएं ये तीन चीजें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Skin Care Tips : इससे पहले की रूखी और बेजान हो जाए त्वचा, अपनाएं ये होम रेमेडीज

About the Author

... Read More