
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : October 30, 2025 4:38 PM IST
Ananya Panday Ka Skin Care Or Beauty Secret Kya Hai: बॉलीवुड में कई नई एक्ट्रेसेस ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है, लेकिन अनन्या पांडे फिल्मों से लेकर रेम्प वॉक तक, सब जगह छाई हुई हैं। और भला छाए भी क्यों न! एक्टिंग से लेकर चेहरे की खूबसूरती तक, इस बाला को भला कोई पीछे छोड़ सकता है क्या? बात करें अनन्या पांडे की उम्र और तजुर्बे की तो वह 27 साल की हो गई हैं, इतनी कम उम्र में इतनी शोहरत हासिल करना कोई आम बात नहीं है।
वहीं अगर हम बालों की खूबसूरती की बात करें तो अनन्या पांडे 27 की उम्र में भी 19-20 साल की ही लगती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तो अनन्या पांडे ने अपने मेकअप आर्टिस्ट के मेकअप हैक के बारे में बताया, जिसे वो अब खुद आजमाती हैं। ये ट्रिक क्या है और अनन्या पांडे के और क्या ब्यूटी सीक्रेट हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।
जब अनन्या पांडे से उनका मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह सुबह उठकर पहले अपने फोन स्क्रोल करती हैं। उसके बाद वह एक गिलास पानी पीती हैं, 1 केला खाती हैं और रोजाना अपना ब्रेकफास्ट करती हैं।' सुबह के ये 3 काम उनकी स्किन को दिनभर हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
कोई एक मेकअप हैक, जो आपने अपने मेकअप आर्टिस्ट से लिया है? अनन्या पांडे ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सोचते हुए दिया कि 'वह अपनी आंखों पर बेज कलर का काजल लगाती हैं, जो उनकी खूबसूरत सी आंखों को उभारता है।' आप भी अपनी आइज को हाइलाइट करने के लिए इस ट्रिक को आजमा सकती हैं।
अनन्या पांडे अपने लाइफस्टाइल में कुछ आदतों को शामिल करती हैं जो स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करती हैं। जैसे- रोज वर्कआउट करना, 8 घंटे की नींद लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब वह रात को कम कार्ब्स का इनटेक करती हैं तो सुबह उनकी आंखों में पफीनेसभी कम होती है।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे रात को अपनी स्किन के हिसाब से अच्छे ब्रांड का सीरम और मॉइस्चराइजर इस्तेमालकरती हैं। साथ ही बाला ने बताया कि वह अब रात को सोने से पहले अपना मेकअप साफ करती हैं, क्योंकि यह स्किन को डैमेज करता है। यह कुछ ब्यूटी व स्किन केयर टिप्स हैं, जिन्हें अनन्या पांडे फॉलो करती हैं और भी अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो कर सकती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अनन्या पांडे अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास पानी और केला खाकर करती हैं।
अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह मैं फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करती हैं।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।