Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Amla Water For Hair : आयुर्वेद में सदियों से आंवला का औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। बालों को समय से पहले सफेद होने और झड़ने से रोकने के लिए पहले लोग आंवला का ही इस्तेमाल करते हैं। आंवला को भारतीय करौंदा के नाम से भी जाना जाता है, इसमें में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसे कई न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्कैल्प के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान है तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि आज इस लेख में बालों के लिए आंवला पानी के फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे, तो चलिए लिए जानते हैं बालों के विकास के लिए आंवला वाटर के क्या फायदे हैं।
आंवला पानी बालों के विकास में मदद करता है। बालों के विकास के लिए आंवला में जरूरी विटामिन होते हैं, जिसमें विटामिन सी सबसे अधिक फायदेमंद है। आंवला पानी पीने या इसे अपने बालों में लगाने से स्कैल्प को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जो आपके बालों के विकास में मदद करते हैं।
खराब लाइफस्टाइल के चलते समय से पहले कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। इसमें आंवला पानी मददगार साबित हो सकता है। आंवला पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एजिंग प्रोसेस को तेज करने वाले फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से आंवला पानी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे।
आंवला वाटर में एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके बालों को घना बनाने के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करते हैं। नियमित रूप से आंवला वाटर के इस्तेमाल से आपके बाल घने और लंबे हो सकते हैं।
आंवला वाटर को घर पर बनाना बेहद आसान है। आंवला वाटर बनाने के लिए आप आंवला पाउडर या ताजा आंवाले का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप ताजा आवाले का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से धो कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। अब पानी में कटे हुए टुकड़े को डालकर अच्छे से उबालें।
अगर पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उबलते पानी दो चम्मच आंवला पाउडर डालें। पानी को तब तक उबालें, जब तक इसका कलर भूरा न हो जाए। इसके बाद इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। बीच-बीच में पानी को चलाते रहें, जिससे इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स पानी में अच्छे से मिल जाए। पानी ठंडा होने के बाद किसी कपड़े या छन्नी से अच्छे से छान लें और पानी को एक कांच के बोतल में रख दे और इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।